Breaking News Reports

बच गए Big B, स्पेशल सेल ने दबोचे 02 शार्प शूटर

‘बच गए’…बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट से उनके फैन्स के साथ-साथ जांच एजेंसियों में भी हलचल बढ़ चुकी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में लॉरेंस गैंग के 02 शूटर्स को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक किसी बड़े एक्टर के घर पर फायरिंग का प्लान बना रहा था. हालांकि वो अभिनेता कौन थे और किसके कहने पर शूटर्स फायरिंग करने वाले थे, इन सबकी जांच की जा रही है, लेकिन जिस तरह से बिग बी ने अपनी पोस्ट में बच गए लिखा है, उससे कयास लगाया जा रहा है कि इस बार शूटर्स के टारगेट पर बिग बी थे.

हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने बंगले से बाहर जब निकले थे, तो सामने सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया था, तो कड़ी सुरक्षा के घेरे में बिगबी ने अपने फैन्स को झलक दी थी, इस दौरान अभिषेक बच्चन भी काफी अलर्ट दिखे थे. उस वक्त भी ये अफवाहें उड़ी थीं कि आखिर अमिताभ बच्चन जो अपने फैन्स के बीच बेधड़क आते थे, उन्होंने बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे क्यों रखा गया था.

सारी घटनाओं की कड़ी दर कड़ी जुड़ने लगी है. तो शार्प शूटर्स की गिरफ्तारी से बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है.

दिल्ली पुलिस के कब्जे में शूटर्स, करने वाला था एक्टर पर हमला

कुछ दिन पहले अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमला किया गया था, तो उससे पहले सलमान खान को कई बार निशाना बनाने की कोशिश की जा चुकी है. इन सबके बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग के 2 शूटर्स को अरेस्ट किया गया. इनमें से एक किसी बड़े अभिनेता के घर पर फायरिंग करने वाला था. लेकिन साजिश को अंजाम देने से पहले ही स्पेशल सेल ने एक सटीक सूचना के बाद शूटर को दबोच लिया.

वहीं दूसरे शूटर को दिल्ली में एक कारोबारी पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था. अमृतसर में अक्टूबर महीने में हुई इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में भी ये शूटर आरोपी था.

शूटर्स विकास ठाकुर और दीपक सिंह दोनों से पूछताछ की जा रही है.

1 नवंबर को बुलेटप्रूफ ग्लास की पीछे दिखे थे बिगबी, जलसा को उड़ाने की धमकी

1 नवंबर को अमिताभ बच्चन जब जलसा के बाहर फैंस से मिले थे, तब उनके प्लेटफॉर्म के तीन तरफ बुलेटप्रूफ शीशे लगाए गए थे. 18 अक्टूबर को एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना हुई थी. जिसके बाद से बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई थी.

23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. इसमें अमिताभ बच्चन के घर जलसा और सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल पर बम धमाके की धमकी दी गई थी. ईमेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच जलसा को निशाना बनाने की बात भी कही गई थी. इसके अलावा 31 अक्टूबर को एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई थी.

पुलिस के मुताबिक, ईमेल में दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान हमले की बात भी कही गई थी.

लेकिन 15 नवंबर को जब बिगबी एक बार फिर फैन्स के सामने आए तो बुलेटप्रूफ शीशा हटा हुआ था. माना जा रहा है कि तब तक वो शूटर दिल्ली पुलिस के कब्जे में आ चुका था.

विदेश में बैठकर रची गई थी शूटिंग की साजिश

पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे एक वॉन्टेड गैंगस्टर दिल्ली के एक कारोबारी को निशाना बनाना चाहता था. इसके लिए रंगदारी वसूलने के मकसद से उसने मैड संधू की हत्या की साजिश में शामिल शूटर को कारोबारी पर फायरिंग का आदेश दिया था. विकास ठाकुर को कारोबारी जबकि दीपक सिंह को बॉलीवुड अभिनेता पर फायरिंग करनी थी. गैंगस्टर ने उसे मुंबई में ही छिपे रहने के लिए कहा था, ताकि बॉलीवुड अभिनेता पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया जा सके. बताया जा रहा है कि शूटर ने रेकी भी कर ली थी, बस गैंगस्टर के हरी झंडी मिलते ही अभिनेता को टारगेट किया जाना था.

लेकिन दिल्ली पुलिस ने विकास के साथ-साथ दीपक को भी गिरफ्तार करके फायरिंग की बड़ी वारदात पर लगाम लगा दी है.

हालांकि दिल्ली पुलिस ने ये नहीं बताया है कि क्या शूटर के निशाने पर बिग बी ही थे या कोई और. लेकिन जिस तरह से अमिताभ बच्चन से सोशल मीडिया पर बच गए जैसी लाइन लिखी है, उससे अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि शूटर इस बार बॉलीवुड को धमकाने के लिए अमिताभ बच्चन को निशाना बनाना चाहते थे.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.