Breaking News Conflict Reports

मणिपुर संकट के लिए चिदबंरम जिम्मेदार: CM

मणिपुर में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदबंरम को जिम्मेदार ठहराया है. बीरेन सिंह ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री रहते हुए चिदबंरम ने म्यांमार के उग्रवादी सगंठनों से समझौता किया और उन्हें मणिपुर लाकर बसा दिया.

मणिपुर में ताजा हिंसा के बाद हालात पटरी पर लौटाने की कोशिश की जा रही है. अफस्पा लगा दी गई है. सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिय है. इस बीच सीएम एन बीरेन सिंह ने ताजा हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए पी चिदबंरम को मणिपुर के हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया है. एन बीरेन सिंह ने एक तस्वीर दिखाते हुए पी चिदंबरम पर बड़ा आरोप लगाया है.

एन बीरेन सिंह ने कहा है कि केन्द्र में गृहमंत्री रहते हुए पी चिदंबरम, म्यांमार के जोमी रिवोल्यूशनरी आर्मी के अध्यक्ष थांगलियानपाउ गुइते को मणिपुर लेकर आए थे. यह संगठन म्यांमार में प्रतिबंधित है. मणिपुर के सीएम ने आरोप लगाया कि चिदंबरम और कांग्रेस ने कभी भी नॉर्थ ईस्ट की कोई परवाह नहीं की.

अवैध प्रवासियों से समस्या, समस्या की जड़ चिदंबरम: एन बीरेन सिंह
एन बीरेन सिंह ने एक तस्वीर दिखाई, जिसमें म्यांमार के जोमी रिवोल्यूशनरी आर्मी के अध्यक्ष थांगलियानपाउ गुइते, पी चिदंबरम के साथ हाथ मिलाते दिखे. एन बीरेन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, “जब चिदंबरम यूपीए सरकार में केन्द्रीय गृह मंत्री थे, तब उन्होंने 12 से ज्यादा कुकी उग्रवादी ग्रुप और केंद्र-राज्य सरकार के बीच एक समझौता किया था. जिस वक्त ये समझौता किया गया तब मणिपुर में कांग्रेस के ओ इबोबी मुख्यमंत्री थे.”

बीरेन सिंह ने कहा “पी. चिदंबरम ने कभी भी उत्तर पूर्व के लोगों की परवाह नहीं की. वर्तमान संकट म्यांमार से आए अवैध प्रवासियों की समस्या से से हो रहा है. अवैध प्रवासी मणिपुर और पूरे उत्तर पूर्व के मूल निवासियों पर हावी होने की कोशिश करते हैं. मणिपुर में जो भी समस्या है, वो कांग्रेस द्वारा पैदा की गई है.”

चिदंबरम का विवादित पोस्ट, कांग्रेस ने किया किनारा
मणिपुर को लेकर पी चिदंबरम ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट लिखी. पर थोड़ी ही देर में वो पोस्ट डिलीट कर दी. अपनी पोस्ट में चिदंबरम ने लिखा, “मैतेई, कुकी-जो और नगा केवल तभी एक राज्य में साथ रह सकते हैं, जब उन्हें वास्तविक क्षेत्रीय स्वायत्तता मिले.” पर  चिदंबरम की पोस्ट से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था.

इस पोस्ट का जवाब देते हुए एन बीरेन सिंह ने कहा, ” मैं उन्हें इन तस्वीरों के जरिए याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने ही इन विदेशियों को भारत में और मणिपुर में एंट्री लेने दी. चिदंबरम ने ही अवैध अप्रवासियों के अंडरग्राउंड ग्रुप से समझौते भी किए.”

हम चैन से नहीं बैठेंगे, दोषियों को मिलेगी सजा: बीरेन सिंह
सीएम ने कहा- हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक अमानवीय कृत्यों के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती. हमले के दौरान करीब 40 से 50 सशस्त्र उग्रवादियों ने एक राहत शिविर में रहने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया. जिरिबाम के बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन और पास के जकुराधोर में सीआरपीएफ कैंप पर भी अटैक हुआ. उग्रवादी भय और आतंक फैलाना चाहते थे. पर सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को मार गिराते हुए राहत शिविरों में रहने वालों की जान बचाई.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.