Acquisitions Breaking News Defence Russia-Ukraine War Weapons

Trudeau ने यूक्रेन भेजी अमेरिकी मिसाइल, पुतिन की Oreshnik से करेगी मुकाबला

यूक्रेन पर रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल के हमले के बाद कनाडा ने अमेरिकी एनएएसएएमएस एयर डिफेंस सिस्टम को जंग के मैदान में भेजने का ऐलान किया है. नेशनल एडवांस्ड सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को दुनिया के बेहद खतरनाक एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. जल्द ही ये मिसाइल सिस्टम यूक्रेन पहुंचने वाली है.

लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या पुतिन की ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल को रोकने में कामयाब हो पायेगा ये अमेरिकी सिस्टम.

कनाडा ने एनएएसएएमएस को 406 मिलियन डॉलर में अमेरिका से खरीदा था. खुद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वर्ष 2022 में इसे खरीदने का ऐलान किया था. अब कनाडा के डिपार्टमेंट ऑफ नेशनल डिफेंस ने जमीन से आसमान में मारने वाले मिसाइल सिस्टम को यूक्रेन को देने की घोषणा की है. माना जा रहा है कि ये मिसाइल सिस्टम पूर्वी यूरोप के एक देश पहुंच भी चुकी है और जल्द यूक्रेन की सुरक्षा में तैनात की जाएगी.

एनएएसएएमएस एक मीडियम रेंज ग्राउंड बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम है, जो दुश्मन के ड्रोन, मिसाइल और एयरक्राफ्ट के हमलों से सुरक्षा प्रदान करता है.

हालांकि, रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से कनाडा ने यूक्रेन को बड़ी संख्या में मिसाइल, ड्रोन, आर्मर्ड व्हीकल इत्यादि सप्लाई किए हैं लेकिन एनएएसएएमएस की सप्लाई बेहद अहम मानी जा रही है. (https://x.com/NationalDefence/status/1860033003793318286)

दरअसल, गुरूवार को रूस ने यूक्रेन के दनीप्रो शहर पर ओरेशनिक इंटरमीडियट रेंज हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया था. ये मिसाइल गैर-परमाणु वारहेड से लैस थी. पिछले ढाई साल में पहली बार रूस ने इस हाइपरसोनिक मिसाइल को यूक्रेन पर लॉन्च किया था. इस हमले में नाटो की मदद से दनीप्रो में एक मिसाइल बनाने वाली फैसिलिटी पर हमला किया गया था.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि अमेरिका और नाटो के कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम ओरेशनिक को डिटेक्ट नहीं कर पाई थी. हालांकि, रूस ने हमले से पहले अमेरिका को इस मिसाइल की लॉन्चिंग के बारे में अलर्ट कर दिया था. (यूक्रेन पर दागी थी हाइपरसोनिक मिसाइल, Putin ने खुद किया ऐलान)

 

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.