Breaking News Reports

थाईलैंड से Chinese एक्टर गायब, म्यांमार सीमा पर मिली इस हालत में

थाईलैंड की यात्रा पर गए चीनी एक्टर वांग जिंग को म्यांमार सीमा से रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया है. माना जा रहा है कि वांग किसी मानव-तस्करी में लिप्त गैंग का शिकार बन गए थे.

पिछले कुछ समय से चीनी एक्टर की जोरो-शोरो से तलाथ चल रही थी. थाईलैंड पुलिस की सक्रियता से एक्टर को सुरक्षित बचाया गया है. पुुलिस ने बताया कि अभिनेता, मानव तस्करी गिरोह का शिकार हो गए और उन्हें म्यांमार सीमा पर छिपाया गया था. पिछले सप्ताह वांग जिंग के थाईलैंड से लापता होने को लेकर चीन एक्शन में था.

चीन में जिंग जिंग के नाम से मशहूर वांग को आखिरी बार माई-सोत में देखा गया था.

मनोरंजन कंपनी के बुलावे पर गए थे थाईलैंड

थाईलैंड की एक मनोरंजन कंपनी ने एक्टिंग के लिए चीनी अभिनेता को बुलाया और नौकरी देने के बजाए म्यांमार सीमा पर ले गई. ये खुलासा किया है थाईलैंड की पुलिस ने.

चीनी दूतावास की शिकायत पर जब एक्टर वांग जिंग की तलाश की गयई तो लोकेशन म्यांमार के पास की मिली. पुलिस ने रेस्क्यू किया तो एक्टर का सिर मुंडवाया हुआ था. पुलिस का दावा है कि मानव तस्करी गिरोह ने एक्टर वांग को कॉल स्कैम के जरिए चीनी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए रखा था. (https://x.com/ChinaDaily/status/1876528807781581102)

ठिकाने पर 50 और चीनी लोग फंसे हैं: एक्टर 

एक्टर वांग जिंग ने थाईलैंड की पुलिस को बताया है कि जिस जगह उसे रखा गया था, वहां पर और भी कई चीनी नागरिक फंसे हुए हैं. पहचान का पता न लगाया जा सके, इसके लिए गिरोह ने चीनी लोगों का सिर मुंडवा दिया है. सफल रेस्क्यू के बाद एक्टर ने थाईलैंड पुलिस और चीनी अधिकारियों को धन्यवाद कहा है और अपने फैन्स को कहा है कि वो जल्द चीन लौटेंगे. (https://x.com/shanghaidaily/status/1876914830059155532)

एक्टर के गायब होने का खुलासा कथित गर्लफ्रेंड ने किया था 

वांग के थाईलैंड में गायब होने की जानकारी तब सामने आई थी, जब एक इंटरनेट यूजर ने उनकी गर्लफ्रेंड होने का दावा किया. गर्लफ्रेंड ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को क्रू मेंबर बताते हुए थाईलैंड में एक्टर से मुलाकात की. फिर थाई इमिग्रेशन के माध्यम से एक्टर को एस्कॉर्ट किया.

गर्लफ्रेंड ने कहा, इसके बाद जो हुआ वह एक थ्रिलर के सबसे काले अध्याय की तरह लगता है. शुरू में तय किए गए हवाई अड्डे के पास एक होटल की सुरक्षा में जाने के बजाय, वांग को साथ जाने के लिए राजी किया गया. प्रेमिका ने तुरंत शंघाई पुलिस और बैंकॉक में चीनी दूतावास और चियांग माई वाणिज्य दूतावास दोनों से संपर्क किया था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.