Breaking News Classified NATO Reports

बकिंघम पैलेस में चीनी जासूस H6, प्रिंस का निकला करीबी

ब्रिटेन के राजपरिवार में चीनी जासूसी की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है. वो शाही परिवार जहां दूर-दूर तक किसी को जाने की इजाजत नहीं होती है. ब्रिटेन का वो शाही परिवार जहां जांच परख के बाद खाना तक नहीं निगला जाता है. उसी शाही परिवार में चीनी जासूस ‘एच 6’ (कोड नाम) की मौजूदगी के खुलासे से खलबली मच गई है. वो जासूस जब चाहे तब बेरोकटोक बकिंघम पैलेस में दाखिल होता था.

चीनी जासूस एच6, प्रिंस एंड्रयू का करीबी विश्वासपात्र है. साथ ही ये जासूस ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरन और थेरेसा मई से भी संबंधित है. पिछले हफ्ते एच 6 के खिलाफ फैसला आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है. 

प्रिस एंड्रयू, इंग्लैेड के किंग (राजा) चार्ल्स के छोटे भाई और स्वर्गीय महारानी एलिजाबेथ के बेटे हैं.

ब्रिटेन खुफिया एजेंसी के खुलासे ने पकड़ा तूल

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी, एमआई-5 ने हाल ही में एक चीनी व्यापारी पर बैन लगाया था. ये व्यापारी प्रिंस एंड्रयू का करीबी है. इतना करीबी कि उनके हर कार्यक्रम में साथ रहता था. अब खुलासा हुआ है कि वो एक चीनी जासूस है, जिसका कोड नेम एच 6 रखा गया था.

एमआई-5 का दावा है कि  एच 6 यूनाइडेट फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट के लिए काम करता है. यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए विदेशों में जासूसी का काम करता है. ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने एच 6 नाम के व्यक्ति का ब्रिटेन में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है. जुलाई में एसआईएसी की सुनवाई में कहा दया था कि एच 6 को साल 2020 में प्रिंस एंड्रयू के बर्थडे पार्टी में भी बुलाया गया था. 

चीनी जासूस के खुलासे पर क्या है प्रिंस एंड्रयू का बयान?

प्रिंस एंड्रयू की तरफ से कहा गया है कि उस एच 6 (जासूस)के साथ आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही बातचीत हुई थी. पर उससे किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर उसके साथ न तो बातचीत हुई न ही कोई जानकारी साझा की गयी. इससे पहले ‘ड्यूक ऑफ यॉर्क’ एंड्रयू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने कथित जासूस से सभी संपर्क खत्म कर दिए हैं. 

चीनी के जासूस पर क्या है पूर्व पीएम कैमरन और थेरेसा का बयान?

पूर्व पीएम कैमरन की ओर से डायरेक्ट कोई बयान नहीं आया है. उनका पक्ष रखते हुए कहा गया कि ‘डेविड कैमरन एक दशक से अधिक समय तक कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और छह साल तक प्रधानमंत्री रहे. उस दौरान उन्होंने सैकड़ों कार्यक्रमों में हजारों लोगों से मुलाकात की. 

वहीं, थेरेसा मे की प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि फोटो (व्यक्ति के साथ) कब और कहां ली गई थी, या वह व्यक्ति कौन है.

ब्रिटेन हमेशा से झूठी कहानियां गढ़ता है: चीनी दूतावास

बर्मिंघम पैलेस और शाही परिवार में चीनी घुसपैठ को चीन ने नकार दिया है. ब्रिटेन में चीनी दूतावास ने जासूसी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि ‘ब्रिटेन में कुछ लोग हमेशा चीन को निशाना बनाकर आधारहीन ‘जासूसी’ कहानियां गढ़ने के लिए उत्सुक रहते हैं.’

कैसे हुआ चीनी जासूस पर खुलासा?

एच 6 को पहली बार 2023 में सुएला ब्रेवरमैन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण ब्रिटेन में प्रवेश करने से रोक दिया गया था. सुएला ब्रेवरमैन उस वक्त गृह मंत्री थीं. पिछले साल जुलाई में गृह मंत्रालय ने कहा था कि ‘एच 6’ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से गुप्त गतिविधियों में शामिल पाया गया था. ‘एच 6’ ने आरोपों से इनकार किया और एसआईएसी (विशेष आव्रजन अपील आयोग) में अपील की, जिसमें अब उसके खिलाफ फैसला सुनाया गया है.

कौन हैं ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू, जिनका विवादों से है पुराना नाता !

64 साल के प्रिंस एंड्रयू, स्वर्गीय ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ के दूसरे बेटे और ब्रिटेन के वर्तमान राजा चार्ल्स के छोटे भाई हैं. महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) और प्रिंस फिलिप के बेटे एंड्र्यू पहली बार किसी विवाद में नहीं फंसे हैं. प्रिंस एंड्रयू अमेरिका के अरबपति और कुख्यात जेफ्री एपस्टीन से संबंधों को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं.

प्रिंस पर यूक्रेन में बाल यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे. दरअसल प्रिंस एंड्रयू ने जून में यूक्रेन का दौरा किया था. वो तत्कालीन ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली के यूक्रेन दौरे के समए गए डेलिगेशन के साथ थे. इस दौरान कीव में एक हाईप्रोफाइल क्लब में प्रिंस पर दो बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.