Breaking News Conflict India-Pakistan Weapons

रफाल गिराने का दावा गलत, CEO ने खोली पाकिस्तान की पोल

रफाल फाइटर जेट बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दासो (दसॉल्ट) ने पाकिस्तान के उन दावों को झूठा बताया है, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रफाल को मार गिराया था.  फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन जो रफाल बनाती है, उसके चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर में रफाल गिराए जाने पर खुलकर टिप्पणी की है. 

एरिक ट्रैपियर ने पाकिस्तान के दावों को बेबुनियाद और गलत पेश किए जाने वाला बताया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6-7 मई को पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के 03 रफाल (राफेल) फाइटर जेट मार गिराए थे.

रफाल गिराने का दावा गलत, हकीकत आएगी तो दुनिया हैरान होगा- ट्रैपियर

पेरिस एयर शो (16-22 जून) से पहले, दासो कंपनी के सीईओ ट्रैपियर ने एक फ्रांसीसी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के दावे को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है. ट्रैपियर ने कहा कि भारत ने रफाल को लेकर हुए नुकसान पर कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन जब हकीकत सामने आएगी तो हर कोई हैरान रह जाएगा.

ट्रैपियर ने कहा कि पिछले महीने (मई में) एक रफाल फाइटर जेट के नुकसान की बात सामने आई थी. लेकिन ये नुकसान, कॉम्बैट था या टेक्निकल, वजह साफ नहीं है.

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तान ने भारत के पांच (05) फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया था. पाकिस्तान ने दावा किया था कि इनमें से तीन (03) रफाल लड़ाकू विमान थे.

ट्रैपियर ने कहा, द्वितीय विश्व युद्ध से तुलना करते हुए कहा कि विजय देशों को हुए नुकसान हुआ था.

एफ 35 और चीनी फाइटर जेट से ज्यादा बेहतर है रफाल:ट्रैपियर

ट्रैपियर ने मैगजीन से बात करते हुए फ्रांसीसी रफाल फाइटर जेट को अमेरिका के एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट और किसी भी चीनी लड़ाकू विमान से एडवांस (उन्नत) करार दिया. ट्रैपियर ने कहा कि रफाल की ताकत उसकी एयर टू एयर कॉम्बैट, ग्राउंड स्ट्राइक, रिकोनिसेंस, न्यूक्लियर हथियारों की लॉन्चिंग और एयरक्राफ्ट कैरियर पर ऑपरेशन्स में शामिल है.

नुकसान मायने नहीं रखता, आतंकियों का खात्मा महत्वपूर्ण: सीडीएस

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने नुकसान की बात तो कबूल की है लेकिन कितने फाइटर जेट गिरे हैं, इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है. हाल ही में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने एक विदेशी न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पाकिस्तान के दावे को सरासर गलत जरूर बताया था. सीडीएस ने कहा था कि नुकसान मायने नहीं रखता, उद्देश्य (पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करना) ज्यादा महत्वपूर्ण है.

रफाल की क्यों है दुनिया में डिमांड, खासियत जानिए 

रफाल 4.5 जेनरेशन फाइटर जेट है जबकि एफ-35 पांचवी श्रेणी का है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के खिलाफ चीन की मदद से तैयार किए गए जेएफ-17 और चीन में निर्मित जे-10 और फ्रांस के मिराज फाइटर जेट का इस्तेमाल किया था.

माना जा रहा है कि भारत जल्द ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान को लेकर बड़ा खुलासा कर सकता है. क्योंकि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के कुल 07 एयरक्राफ्ट तबाह हुए थे, जिनमें कम से कम तीन फाइटर जेट थे (जेएफ-17 और मिराज). इसके साथ ही कुछ लड़ाकू विमानों को एयरबेस पर हुए हमले (9-10 मई) के दौरान क्षति पहुंची थी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.