Breaking News Reports Russia-Ukraine War

रणभूमि में रूसी सेना की रफ्तार, रोजाना यूक्रेन का 30 Sq Km कब्जा

क्या रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द समाप्त होने वाला है. इसलिए नहीं कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं या जेलेंस्की ने अपनी हठ छोड़ दी है. बल्कि इसलिए कि रूस ने पिछले तीन साल में अपना उद्देश्य पूरा कर लिया है.

रूस का दावा है कि डोनबास के लुगांस्क में अब महज एक प्रतिशत इलाका यूक्रेन के कब्जे में है. वहीं दोनेत्स्क, जेपोरेजिया और खेरसोन में यूक्रेन के कब्जे में 25-30 प्रतिशत इलाका है.

रूस ने इस साल यानी 2024 में यूक्रेन के खिलाफ स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन (जंग) में मिली सफलता के आंकड़े जारी किए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में यूक्रेन के 5.60 लाख सैनिक हताहत हुए हैं. यानी घायल होने वाले सैनिकों का आंकड़ा और जिनकी जंग के मैदान में मौत हुई.

रूस का दावा है कि अकेले कुर्स्क में यूक्रेन के 40 हजार सैनिक ढेर कर दिए गए हैं.

वहीं यूक्रेनी सेना का दावा है कि पिछले तीन साल में रूस के 7.50 लाख सैनिक मार गिराए हैं.

हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले तीन साल में यूक्रेन के चार लाख सैनिकों के मारे जाने की बात कही थी. वहीं रूस का आंकड़ा छह लाख बताया था. ट्रंप ने युद्ध में मारे जा रहे सैनिकों और आम नागरिकों को ‘पागलपन’ करार दिया था. (रूस-यूक्रेन के मारे गए लाखों सैनिक, ट्रंप ने बताया पागलपन)

इस साल 4500 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र किया कब्जा

रूस के मुताबिक, रूसी सेना ने रोजाना यूक्रेन के 30 वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपनी सीमाओं में शामिल किया है. ऐसे में जल्द ही पूरा दोनेत्स्क और लुगांस्क (लुहांस्क), रशियन फेडरेशन का हिस्सा बन जाएगा.

रूसी का दावा है कि पिछले एक साल में यूक्रेन के 190 छोटे-बड़े शहर और गांवों को आजाद कराया है (छीन लिया गया है). इसी साल यूक्रेन के 4500 वर्ग किलोमीटर इलाके पर रूसी सेना ने कब्जा किया है. ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब पूरा डोनबास (दोनेत्स्क और लुगांस्क) रूसी फेडरेशन में शामिल हो जाएगा.

डोनबास के अलावा रूस ने यूक्रेन के खारकीव प्रांत में सीमा पार कुछ रिहायशी इलाकों पर कब्जा किया है. रूस की ये कार्रवाई इसी साल अगस्त में यूक्रेन द्वारा रूस के कुर्स्क प्रांत में 1300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा करने के बाद आई है. हालांकि, रूस ने इसमे से 40 प्रतिशत क्षेत्र को फिर से कब्जा कर लिया है. (यूक्रेन ने गंवाया 40 फीसदी Kursk, मारे गए 35 हजार सैनिक)

58 हजार हथियार किए तबाह

रूस ने ये भी दावा किया है कि पिछले एक साल में यूक्रेन के 58 हजार हथियार, सैन्य उपकरण और मिलिट्री-प्लेटफॉर्म को तबाह किया गया है. इनमें 18 हजार विदेश हथियार थे, जिनमें 86 स्टॉर्म-शैडो और स्कैल्प मिसाइल शामिल थी. 215 अमेरिकी अटकैम्स और 1729 हिमार्स रॉकेट थे भी तबाह किए गए. (https://x.com/ZelenskyyUa/status/1873312832160174139)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.