Breaking News Conflict Geopolitics

अफगानिस्तान में फिर अमेरिकी सैनिकों की हलचल, बगराम एयरबेस पर चीन के कब्जे की खबर

अफगानिस्तान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है चौंकाने वाला दावा. दावा ये कि चीन ने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर अपना कब्जा कर लिया है.

साल 2021 में अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी के बाद बगराम एयरबेस अमेरिका ने खाली कर दिया था. चीन के साथ टैरिफ और पनामा नहर को लेकर तनातनी के बीच ट्रंप ने घोषणा की है कि जल्द ही बगराम एयरबेस से चीन को हटा कर वापस अमेरिका का कब्जा होगा.

बगराम एयरबेस पर वापस से होगा अमेरिका का नियंत्रण: ट्रंप

चीन के साथ अमेरिका की चल रहे प्रतिद्वंदिता के बीच व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने चीन पर बड़ा आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा, “हम बगराम एयरबेस को अपने पास रखने जा रहे हैं. यह वायुसेना का एक बड़ा अड्डा है, जो उस जगह से एक घंटे की दूरी पर है जहां चीन अपने परमाणु हथियार बनाता है.”

ट्रंप ने दावा किया कि “चीन हमेशा से यही करता है. चीन, बगराम से एक घंटे की दूरी पर अपनी परमाणु मिसाइलें बनाता है. मैंने कहा कि आप बगराम को नहीं छोड़ सकते. अब हम (अमेरिका) इसे वापस लेंगे. हमने बगराम को छोड़ दिया और अभी चीन ने बगराम पर कब्जा कर रखा है. यह बहुत दुखद और पागलपन भरा है.”

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी ने चीन-रूस को मौका दिया: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को घेरा. ट्रंप ने आरोप लगाया कि “साल 2021 में जिस तरह से गलत फैसला लेते हुए अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हुई, वो बेहद ही शर्मनाक स्थिति थी. हमने अपने 13 सैनिकों को खो दिया और 42 बुरी तरह से घायल हो गए. कोई भी उनके बारे में बात नहीं करता.”

ट्रंप ने कहा कि “अफगानिस्तान में जो स्थिति बनी, उससे आपने (बाइडेन) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वहां जाने दिया और जो कुछ उन्होंने किया, उससे हम कितनी बुरी तरह से बाहर निकले हैं. पुतिन ने यह देखा और कहा कि वाह यह बहुत बढ़िया समय है. मैं इसे लेने जा सकता हूं क्योंकि यह उनको पसंद था. मैं हमेशा यह देख सकता था. मैंने उनसे (पुतिन) घंटों बात की. यह उनको पसंद था, लेकिन मैंने कहा, कि व्लादिमीर पुतिन इसके बारे में सोचना भी मत. उसके बारे में पुतिन ने नहीं सोचा होगा. लेकिन जब 2021 में हमने छोड़ दिया तो चीन को साहस मिला और वो एयरबेस के करीब आ गए.”

बगराम एयरबेस के बारे में जानिए

बगराम एयरफील्ड अफगानिस्तान के परवान प्रांत में है. रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण एयरबेस है. बगराम एयरबेस, अफगानिस्तान के चारिकर शहर से लगभग 11 किलोमीटर और काबुल से 47 किलोमीटर दूर है. इस एयरफील्ड में 11,800 फुट का रनवे है जो बमवर्षक और बड़े मालवाहक विमानों की सेवा करने में सक्षम है. इसे दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक माना जाता है. दुनिया के सबसे मजबूत और सबसे लंबे रनवे में से एक है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0