Breaking News Conflict India-Pakistan

पाकिस्तान की आतंकियों से मिलीभगत, बिलावल ने भी कबूली ‘डर्टी वर्क’ वाली बात

आतंकियों के पालने के डर्टी वर्क वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर दुनिया थूथू कर ही रही थी कि अब बिलावल भुट्टो ने भी स्वीकार कर लिया है कि पाकिस्तान का इतिहास आतंक से भरा हुआ रहा है.

बिलावल भुट्टो ने कहा कि “इसमें कुछ भी सीक्रेट नहीं है, ये सच है कि ये पाकिस्तान का इतिहास है.”

आतंकियों को पालना, ट्रेनिंग देना सीक्रेट नहीं, सच है: बिलावल भुट्टो

भारत के साथ टेंशन के बीच बिलावल भुट्टो ने भी इस बात को माना है कि “पाकिस्तान आतंकियों को पासता पोसता रहा है, उन्हें ट्रेनिंग देता रहा है.”

एक इंटरव्यू के दौरान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को आगे बढ़ाते हुए बिलावल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह कोई सीक्रेट है कि पाकिस्तान का इतिहास रहा है. इससे पाकिस्तान को नुकसान हुआ है.हमने हर बार कट्टरपंथ को झेला है. लेकिन इससे हमें नुकसान हुआ है तो हमने इससे सबक भी लिया है. इस समस्या को सुलझाने में हमने अंदरूनी सुधार भी किए हैं.”

बड़बोले बिलावल बोले, ‘पाकिस्तान शांतिप्रिय देश’

बिलावल भुट्टो का बयान दुनिया के जिस देश ने भी सुना वो हंसी नहीं रोक पाया. बिलावल भुट्टो ने अपनी एक रैली में कहा है कि “पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और इस्लाम शांतिपूर्ण धर्म है. हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन अगर कोई हमारे सिंधु पर हमला करेगा तो उन्हें भी युद्ध के लिए तैयार हो जाना चाहिए. हम युद्ध के ढोल नहीं पीटते लेकिन अगर हमें उकसाया गया तो पाकिस्तान की दहाड़ से आप बहरे हो जाओगे.”

हाल ही में सिंधु जल रोके जाने की घोषणा के बाद बिलावल भुट्टो ने ये भी कहा था कि “पानी रोकोगे तो उसमें भारत का खून बहेगा.”

पाकिस्तान 30 साल से आतंकियों को पाल पोस रहा है:ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ये बात कबूल की है कि पाकिस्तान पिछले 30 सालों से आतंकियों को पाल रहा है, ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हां, हम पिछले तीन दशकों से यह गंदा काम करते आ रहे हैं.”

पाकिस्तान ने अपनी आतंकवाद नीति का ठीकरा अमेरिका पर फोड़ते हुए कहा, “हमने तीन दशक तक अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए आतंकी संगठनों को समर्थन दिया, क्योंकि यह उनकी रणनीति का हिस्सा था. पाकिस्तान को इसके लिए दोषी ठहराना अनुचित है, क्योंकि वह पश्चिमी देशों के निर्देश पर काम कर रहा था.”

भारत ने ‘30 साल वाले डर्टी काम’ पर पाकिस्तान को यूएन में पाकिस्तान को घेरा

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई. योजना पटेल ने कहा, “पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविजन साक्षात्कार में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और धन मुहैया कराने के पाकिस्तान के इतिहास को स्वीकार करते हुए सुना है, यह खुला कबूलनामा किसी को भी आश्चर्यचकित नहीं करता है.”

योजना पटेल ने कहा कि “यह पाकिस्तान की एक दुष्ट देश की छवि को स्पष्ट करता है. एक ऐसा देश, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देता है. शांति के माहौल को अस्थिर करता है। दुनिया अब और आंखें नहीं मूंद सकती.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.