Breaking News Reports

पॉर्न स्टार मामले में Trump को झटका, शपथ से पहले कोर्ट की तलवार लटकी

प्रचंड जीत के बाद भी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड की राह आसान नहीं दिखाई पड़ रही है. अमेरिका में आतंकी हमला, रूस-यूक्रेन-चीन को लेकर तनाव और अब ट्रंप को सुनाई जाने वाली है सजा. ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए दो सप्ताह से भी कम का समय बचा है और अब 10 जनवरी को ‘हश मनी’ केस में सजा सुनाई जाएगी. 

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कोर्ट सुनाएगी फैसला

पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने के मामले में ट्रंप को 10 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी. ‘हश मनी’ केस में यह फैसला ट्रंप के शपथ ग्रहण की तारीख से महज 10 दिन पहले आने वाला है. हालांकि ट्रंप की सजा पर बात करते हुए जस्टिस जुआन मर्चन ने ये साफतौर पर कहा है कि वह ट्रंप को ‘कंडीशनल डिस्चार्ज’ देंगे, यानी अगर ट्रंप फिर से गिरफ्तार नहीं होते हैं तो केस रद्द हो जाएगा. 

क्या है हश मनी केस

साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स और डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों की चर्चा हुई थी. बताया जाता है कि चुनाव के दौरान पॉर्न स्टार संबंधों को सार्वजनिक करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दे रही थीं. चुनाव में इमेज का डैमेज कंट्रोल ना हो इसके लिए ट्रंप पर स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए गोपनीय तरीके से 1.30 लाख डॉलर देने का आरोप है. 

ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए ये दलील दी थी कि उन्होंने अपनी शादी और पारिवारिक इज्जत को बचाने के लिए स्टार को पैसे दिए थे. पैसों का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था. पिछले साल मई महीने में ट्रंप को 34 आरोपों में दोषी ठहराया गया था. (https://x.com/realDonParody/status/1875289184467919338)

शपथ से 10 दिन पहले ट्रंप को सुनाई जाएगी सजा

अमेरिकी इतिहास में पहले राष्ट्रपति जिन्हें दोषी ठहराया गया है. अगर 10 जनवरी को सजा दी जाती है तो ट्रंप एक सजायाफ्ता राष्ट्रपति होंगे. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने जज को लेकर कई आरोप लगाए थे. ट्रंप ने केस को धांधलीपूर्ण बताया था. जज पर पक्षपात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा था कि जज भ्रष्ट हैं.

जज ने साफ किया है कि 10 जनवरी को आने वाले फैसले में ट्रंप को जेल की सजा नहीं सुनाई जाएगी.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.