Breaking News Reports Russia-Ukraine War

ट्रंप जेलेंस्की फोन-कॉल में घुसे Elon Musk

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के (नवनिर्वाचित) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की तो अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप से बात करना उचित समझा. लेकिन हैरानी की बात ये रही है कि जिस वक्त जेलेंस्की ने ट्रंप से फोन पर बात की, उस दौरान एलन मस्क भी वहां मौजूद थे. 

गौरतलब है कि एलन मस्क ने स्टारलिंक की मदद से युद्ध में यूक्रेन की संचार क्षमता को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है. साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि यूक्रेन पर रूस परमाणु हमला ना करे. 

 जेलेंस्की, ट्रंप और मस्क में हुई 07 मिनट बात
चुनाव के अगले दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बधाई देने के लिए ट्रंप को फोन किया. जिस वक्त जेलेंस्की का कॉल आया, डोनाल्ड ट्रंप अपने आवास मार-ए-लागो में एलन मस्क के साथ थे. इस दौरान जेलेंस्की ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी तो ट्रंप ने फोन को स्पीकर पर रख दिया. जिसके बाद जेलेंस्की ने एलन मस्क को रूस-यूक्रेन युद्ध में उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद दिया. 

जेलेंस्की, ट्रंप और मस्क के बीच कॉल लगभग सात मिनट लंबी थी जिसमें किसी भी तरह की प्लान या एक्शन को लेकर चर्चा नहीं की गई. बाद में जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने बुधवार को ट्रंप को फोन करके जीत की बधाई दी थी.

क्या होगा रूस-यूक्रेन युद्ध का भविष्य, जेलेंस्की को सेल्समैन मानते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से जेलेंस्की बेहद चिंतित हैं क्योंकि युद्ध में यूक्रेन अमेरिकी सहायता पर निर्भर है. पर डोनाल्ड ट्रंप चुनाव प्रचार के दौरान यूक्रेन और जेलेंस्की के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को सबसे बड़ा सेल्समैन बताया था. 

ट्रंप ने कहा था कि जब भी जेलेंस्की आते हैं, तो युद्ध में मदद के नाम पर अमेरिका का पैसा लेकर चले जाते हैं. ट्रंप अपने चुनाव अभियान के दौरान बार-बार कहते रहे हैं कि “बाइडेन प्रशासन अमेरिकी नागरिकों के टैक्स का पैसा उन पर खर्च करने की बजाय, युद्ध में लुटा रहे हैं.”

ट्रंप ने अपने चुनावी रैली में कहा था कि “तमाम नेताओं में से जेलेंस्की शायद सबसे बेहतरीन सेल्समैन हैं. हर बार वह हमारे देश में आते हैं और 60 बिलियन डॉलर लेकर चले गए. यूक्रेन पहुंचकर कह देते हैं और जरूरत है. जेलेंस्की की ये डिमांड कभी खत्म नहीं होने वाली.”

वहीं ट्रंप ने चुनाव में वादा किया था कि सत्ता संभालने के बाद वो युद्ध में विराम लगवा देंगे हालांकि प्रेसेडेंशियल डिबेट के दौरान ट्रंप ने ये क्लियर नहीं किया था कि वो किसके साथ हैं, रूस के साथ या यूक्रेन के साथ?

ट्ंरप के बेहद करीबी बने एलन मस्क

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क एक साथ जेलेंस्की से बात करना बताता है कि ट्रंप सरकार में एलन मस्क बेहद प्रभावशाली रहेंगे. ट्रंप प्रशासन में मस्क बेहद ताकतवर रहेंगे. सिर्फ जेलेंस्की के साथ ही नहीं बल्कि तुर्किए राष्ट्रपति ने भी ट्रम्प-मस्क के साथ होने की बात कही थी. इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की थी. उस समय ट्रम्प और मस्क साथ में डिनर कर रहे थे.

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने राष्ट्रपति चुनाव में खुलकर ट्रंप का साथ दिया है. मस्क ने ट्रंप के समर्थन में कई तरह के अभियान चलाए थे. मस्क अपने स्टारलिंक उपग्रह संचार नेटवर्क के माध्यम से यूक्रेनी युद्ध प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता रहे हैं. इसके अलावा पेंटागन के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. (पुतिन ने ट्रंप को भेजी बधाई, Ukraine युद्ध पर बात करने के लिए तैयार)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.