Breaking News Indian-Subcontinent Reports

Quetta में बम ब्लास्ट, 20 की मौत

बलूचिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाने के इरादे से हुए बम-ब्लास्ट में 20 लोगों की जान चली गई है और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. सुसाइड अटैक के जरिए इस हमले को अंजाम दिया गया.

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में हिंसा, अराजकता और बम-ब्लास्ट की 300 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इनमें से 90 प्रतिशत घटनाएं अकेले बलूचिस्तान में सामने आई हैं. आंकड़ों की मानें तो इन घटनाओं में अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा (1534) लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर सुबह के वक्त उस समय एक जबरदस्त बम विस्फोट हुआ जब पेशावर एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए तैयार थी. ब्लास्ट के सीसीटीवी में साफ दिखाई पड़ रहा है कि प्लेटफॉर्म लोगों की भीड़ से खचाखच भरा था. ब्लास्ट होते ही प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई. (https://x.com/FinalAssault23/status/1855141092359913922)

ब्लास्ट के वक्त, प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट मौजूद थी, जो बलूचिस्तान के इन्फेंट्री स्कूल से कोर्स खत्म कर लौट रही थी. माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के इन अधिकारियों को ही धमाके में टारगेट किया गया है.

पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक, ये बम धमाका किसी आत्मघाती हमलावर की करतूत है, जो यात्री बनकर रेलवे स्टेशन में दाखिल हुआ था.

हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने ली है. बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, फिदायीन अटैक के जरिए इस हमले को अंजाम दिया गया है.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.