Breaking News Geopolitics Reports

ग्रीनलैंड में जासूसी, डेनमार्क में अमेरिकी राजनयिक तलब

दुनियाभर में एक के बाद एक अमेरिकी राजदूतों को किया जा रहा है तलब. अभी फ्रांस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समधी चार्ल्स कुशनर की मुश्किलें बढ़ाई ही थीं कि अब डेनमार्क ने अमेरिकी राजनयिक से मांगा है जवाब.

डेनमार्क ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़े तीन अमेरिकी नागरिकों पर ग्रीनलैंड में गोपनीय प्रभाव डालने के आरोप लगे हैं, जिसपर डेनमार्क ने कहा है कि आंतरिक मामलों में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

ग्रीनलैंड की खुफिया जानकारी जुटा रहे थे अमेरिकी नागरिक, डेनमार्क भड़का

ट्रंप जिस दिन सत्ता में आए थे, उसी दिन से ग्रीनलैंड को खरीदने की बात कह रहे थे. आपको बता दें कि ग्रीनलैंड, आर्कटिक क्षेत्र में स्थित एक विशाल और अर्ध-स्वायत्त डेनिश (डेनमार्क) क्षेत्र है. ट्रंप, खनिजों से भरपूर इस क्षेत्र को खरीदने की कोशिश में हैं, लेकिन डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ने कह दिया है कि यह द्वीप बिक्री के लिए नहीं है. 

ऐसे में डेनमार्क की खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया है कि अमेरिका की ओर से ग्रीनलैंड की खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. तीन अमेरिकियों ने ग्रीनलैंड में गुप्त तौर पर एजेंडा चलाया और ग्रीनलैंड को प्रभावित करने की कोशिश की है. ये अमेरिकी डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच संंबंध खराब करने की कोशिश में हैं. ग्रीनलैंड की जनता के बीच जाकर उन्हें प्रभावित कर रहे हैं और डेनमार्क के साथ संबंधों को कमजोर कर रहे हैं.

विदेशी ताकतें ग्रीनलैंड में रुचि रखती हैं, ऐसे कारनामे से हैरानी नहीं: डेनमार्क के विदेश मंत्री

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने एक बयान में कहा, “हम जानते हैं कि विदेशी ताकतें ग्रीनलैंड और डेनमार्क में इसकी स्थिति को लेकर रुचि रखती हैं, इसलिए अगर कोई बाहरी ताकत डेनमार्क के भविष्य को प्रभावित करने की कोशिश करती है, तो यह हैरानी की बात नहीं है.”

डेनमार्क के विदेश मंत्री ने किया अमेरिकी राजनयिक को तलब

डेनमार्क के विदेश मंत्री ने कहा, “डेनमार्क के आंतरिक मामलों में किसी भी तरह की दखलंदाजी बिल्कुल अस्वीकार्य है.इसी कारण मैंने विदेश मंत्रालय से कहा है कि अमेरिका के प्रभारी राजनयिक को बैठक के लिए बुलाया जाए. डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकारों के बीच सहयोग मजबूत और आपसी विश्वास पर आधारित है.” 

ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, “ग्रीनलैंड एक अद्भुत जगह है. यदि यह हमारे देश का हिस्सा बनता है, तो यहां के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा. हमें इसे सुरक्षित रखेंगे और दुनिया से बचाएंगे. मेक ग्रीनलैंड ग्रेट अगेन.”  

इससे पहले भी जब ट्रंप अपने पिछले कार्यकाल में थे, तब भी ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. 

इसी साल जनवरी में जूनियर ट्रंप ने भी ग्रीनलैंड का दौरा किया था. जूनियर ट्रंप ग्रीनलैंड की राजधानी नूक पहुंचे थे, नूक एक बर्फीली जगह है, जहां करीब 57 हजार लोग रहते हैं. इससे पहले जूनियर ट्रंप ने एक मीम शेयर करते हुए पिता डोनाल्ड ट्रंप को कनाडा, पनामा और ग्रीनलैंड को खरीदते दिखाया था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.