Breaking News Indo-Pacific Terrorism

अमेरिका के Catholic school पर टेरर अटैक, एफबीआई जांच जारी

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में कैथोलिक स्कूल में हुआ है आतंकी हमला. शुरुआती जांच के बाद एफबीआई ने गोलीबारी को आतंकी वारदात से जोड़ते हुए कहा है कि हमले के पीछे घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत है. 

बुधवार को मिनियापोलिस में स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप मच गया था. प्रार्थना के दौरान चर्च की खिड़कियों से अंदर बैठे बच्चों पर गोलियां बरसाईं गई थी. हमले में 2 बच्चों की मौत हुई जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. बाद में हमलावर ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.

कैथोलिक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, सामूहिक प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए थे छात्र

चश्मदीदों के मुताबिक, मिनियापोलिस के साल 1923 से चल रहे कैथोलिक स्कूल में अभी एक सप्ताह पहले ही स्कूल खुला था. सुबह तकरीबन बुधवार सुबह 8:15 बजे सामूहिक प्रार्थना सभा होनी थी. इस दौरान चर्च के बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु हो गई. बच्चों पर राइफल, शॉटगन और पिस्टल से हमला किया गया. हमले में 2 बच्चों ने मौके पर दम तोड़ दिया तो वहीं 17 से ज्यादा बच्चे और स्टाफ घायल हुए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है. 

मौके पर फौरन अमेरिकी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर ने खुद को भी गोली मार ली. शूटर की पहचान 23 साल के रॉबिन वेस्टमैन के तौर पर हुई है.

शूटर की बंदूक पर लिखा माशा अल्लाह, न्यूक इंडिया, इजरायल और ट्रंप विरोधी बातें भी दर्ज 

शूटर की बंदूकों पर ‘न्यूक इंडिया’ और ‘माशा अल्लाह’ लिखा था.शूटर की बंदूक की मैगजीन पर ट्रंप को लेकर भी शब्द लिखे गए थे. इसमें लिखा था कि ‘ डोनाल्ड ट्रंप को मार डालो’ इसके साथ ही ‘इजरायल का पतन होना चाहिए’ जैसे मैसेज भी लिखे थे.

मिनियापोलिस हमले से कुछ घंटे पहले जारी किए गए वीडियो में, कथित तौर पर शूटर रॉबिन वेस्टमैन की बंदूक की मैगजीन पर यहूदी विरोधी और ट्रंप विरोधी मैसेज दिखाई दे रहे हैं. 

हमलावर की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में एडम लैंजा का जिक्र था. एडम लैंजा वो शख्स था, जिसमे ये दिसंबर 2012 में कनेक्टिकट में सैंडी हुक एलिमेंट्री स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 6 से 8 साल के 20 बच्चों कई लोगों की जान चली गई थी.

गोलीबारी से पहले शूटर ने किया वीडियो अपलोड

शूटर वेस्टमैन ने घटना से पहले यूट्यूब पर एक मैनिफेस्टो अपलोड किया था, जिसमें हमला क्यों किया जाएगा, इसके बारे में बताया था. हालांकि, वीडियो को प्लेटफॉर्म ने हटा दिया है. फिलहाल, वीडियो को प्लेटफॉर्म ने हटा दिया है. फिलहाल, डिजिटल फुटप्रिंट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है. जांच में पता चला है कि आरोपी रॉबिन वेस्टमैन ने हमले में तीन अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसे पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदा गया था.

एफबीआई ने बताया आतंकी हमला

स्कूल में हुई इस वारदात को एफबीआई ने टेरर अटैक बताया है. एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा, कि जांच में हमले को घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत से जुड़ा अपराध माना जा रहा है. एजेंसी पता कर रही है कि क्या हमलावर रॉबिन वेस्टमैन किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा था या उसने पूरी योजना अकेले ही बनाई थी.  

31 अगस्त तक अमेरिका में झुका रहेगा आधा झंडा

व्हाइट हाउस ने स्कूल में हुई इस घटना पर शोक जताया है. व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (31 अगस्त) तक सभी संघीय भवनों, सैन्य ठिकानों और नौसैनिक जहाजों पर अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.