Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

पाकिस्तान में Failed मार्शल का विरोध तेज, मुनीर से डरे शहबाज

पाकिस्तान में ‘फेल्ड’ (फील्ड) मार्शल बनाए जाने के बाद मन ही मन में असीम मुनीर खुश हो रहा है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई इसका जबरदस्त विरोध कर रही है. पाकिस्तान में कहा जा रहा है कि आर्मी की कुर्सी ना छोड़ने के लिए मुनीर ने फील्ड मार्शल वाला दांव चला है क्योंकि फील्ड मार्शल कभी रिटायर नहीं होता है. पाकिस्तानी लोग भी दबी जुबान से ये बातें कर रहे हैं कि भारत से बुरी तरह से शिकस्त मिलने के बाद भी पाकिस्तान की सरकार ने मुनीर को हटाने के बजाए प्रमोशन क्यों दिया है. 

11 एयरबेस के नुकसान के बारे में नहीं सोचते हुए भारत को गीदड़भभकी देने में जुट गया है मुनीर. शहबाज को सत्ता के डर दिखाकर असीम मुनीर ने फील्ड मार्शल की पदवी तो हासिल कर ली, लेकिन पूरी दुनिया में असीम अपने कट्टरता और आतंकियों को हिंदुओं के खिलाफ भड़काने में बदनाम हो चुका है. असीम मुनीर की शह मिलते ही पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि भारत से युद्ध के लिए तैयार है. 

युद्ध के लिए आमादा पाकिस्तान, नहीं ले रहा सबक

पाकिस्तानी सेना ने कहा है, “भारत आग से खेल रहा है, अगर जरूरत पड़ी तो भारत से युद्ध संभव है.” पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर यानी प्रोपेगेंडा मास्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि “जरूरत पड़ी तो युद्ध संभव है और भारत से युद्ध के लिए हम हमेशा तैयार हैं.” जनरल अहमद शरीफ चौधरी का बैकग्राउंड आपको बताए देते हैं, जनरल चौधरी के पिता आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े हुए थे और अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को न्यूक्लियर बम बनाने की तकनीक देने के आरोपी थे.  

डिक्टेटर साहब ने फील्ड मार्शल का पद खुद ही दे दिया: पाकिस्तानी पत्रकार

पाकिस्तानी पत्रकार वकार मलिक ने भी असीम मलिक पर तंज कसा है. वकार मलिक ने कहा है कि “डिक्टेटर साहब ने अपने आप को ही फील्ड मार्शल का पद खुद दे दिया है. इससे पहले एक डिक्टेटर ये काम कर चुका है. जी हां, फील्ड मार्शल अयूब खान ने, ये बात पूरी कौम को आज भी याद है. आपने सुना होगा कि फील्ड मार्शल का पद सिर्फ नाम का पद होता है और पांचवा सितारा इज्जत के लिए दिया जाता है. इसकी कोई ऑपरेशनल वैल्यू नहीं है, असल में तो ये आर्मी चीफ का ही पद है.”

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी-हिंदुस्तानी उड़ा रहे मजाक

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोग असीम मुनीर और शहबाज शरीफ दोनों का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. लोगों ने कहा, कि शहबाज शरीफ तो सिर्फ दिखावे के पीएम हैं, असली सरकार को असीम मुनीर ही चला रहे हैं. वहीं एक पाकिस्तानी ने ये लिखा कि असीम मुनीर ने खुद को ही प्रमोट कर लिया है. गायक अदनान सामी ने भी एक्स पर एक पुरानी बॉलीवुड फिल्म की क्लिप शेयर की, जिसमें असीम मुनीर पर तंज कसा गया है, वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति जानवरों को भाषण देते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में वो कहता है, “मुझे खुशी हुई है आप लोगों ने मुझे ये पद दिया. मैं सभी गधों, जानवरों के अधिकारों की रक्षा करूंगा.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.