Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

पीड़ित नहीं है आतंकिस्तान, WHO में भारत की पाकिस्तान पर स्ट्राइक

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ के मंच से भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद और झूठे प्रचार के मुद्दे पर घेरा है. भारत ने सीधे तौर पर कहा है कि आतंकवाद को जन्म देने वाला, पालने वाला, पीड़ित होने का दिखावा नहीं कर सकता है. भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए कहा, पाकिस्तान आज भी जेहादी आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है.

पाकिस्तान वैश्विक मंच पर झूठ और विक्टिम कार्ड खेलता है: भारत

डब्ल्यूएचओ आतंकी हमलों के प्रायोजक और आयोजक सीधे पाकिस्तान की धरती से काम करते हैं. भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान पर दो टूक कहा, कि पाकिस्तान, विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे वैश्विक मंचों का दुरुपयोग करता है. पाकिस्तान ऐसे मंच में झूठ और विक्टिम कार्ड खेलता है.पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में बैठे आतंक का बदला लिया.

सिंधु जल समझौते पर झूठ फैला रहा पाकिस्तान

अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार सिंधु जल संधि को लेकर झूठा प्रचार करता रहा है. पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर झूठ फैलाता है, जबकि भारत संधि का पूरी तरह पालन कर रहा है. भारत अब पाकिस्तान को आतंकवाद और झूठा प्रचार करने को लेकर पूरी दुनिया में बेनकाब कर रहा है और इसी कड़ी में विश्व स्वास्थ्य संगठन भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को घेरा है. 

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को दिया नोटिस

भारत ने दिल्ली स्थित स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है और उससे 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा है. पाकिस्तानी अधिकारी के अपने कार्यक्षेत्र से अलग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था. पहलगाम हमले के बाद से भारत लगातार संदिग्ध पाकिस्तानी अधिकारियों को देश छोड़ने के आदेश जारी कर रहा है.

खौफ में है पाकिस्तान, एयरस्पेस पाबंदी बढ़ाई

भारत की जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपनी हवाई क्षेत्र पाबंदी को एक और महीने बढ़ा दी है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस प्रतिबंध को बढ़ाने का फैसला गुरुवार को घोषित किया जा सकता है, और इसके लिए ‘नोटिस टू एयरमेन’ (नोटम) जारी किया जाएगा. हालांकि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के अनुसार किसी भी हवाई क्षेत्र को एक बार में एक महीने से अधिक समय तक के लिए बंद नहीं किया जा सकता है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.