Breaking News Middle East War

इजरायली महिला के साथ बदसलूकी, हमास बेनकाब

इजरायल और हमास के बीच समझौते के तहत गुरुवार को बंधकों के छोड़े जाने के दौरान गंभीर स्थिति बन गई. हमास ने 5 थाईलैंड और 3 इजरायली बंधकों को रिहा किया. लेकिन नकाबपोश बंदूकधारियों के द्वारा हजारों की भीड़ के बीच बंधकों को गलत तरीके से सौंपे जाने पर इजरायल भड़क गया है. इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले किए जाने के दौरान दिखे अराजक दृश्यों को लेकर तेल अवीव ने गुस्सा जाहिर कर फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई को विलंबित कर दिया. 

याह्या सिनवार के घर के बाहर बंधकों को फिलिस्तीनियों ने घेरा

दरअसल हमास ने सातों बंधकों को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में मारे गए हमास नेता याह्या सिनवार के नष्ट हुए घर के सामने रिहा किया. इस दौरान हजारों की संख्या में मौके पर पहुंचे फिलिस्तीनी लोगों ने बंधकों को घेर लिया और अभद्रता की गई. इन सात बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले किए जाने के दौरान फिलस्तीनियों ने बंधकों को घेर लिया और आपत्तिजनक नारे लगाए. फिलिस्तीनी लोगों के बंधकों को घेरे जाने के बाद रेड क्रॉस के हवाले करने और गाजा से बंधकों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया में देरी हुई. बाद में रेड क्रॉस ने बंधकों को गाजा पट्टी में इजरायली बलों के पास पहुंचा दिया. 

बंधकों की रिहाई के दौरान अभद्रता से भड़के पीएम नेतन्याहू

जिस तरह से बंधकों को घेरा गया और नारेबाजी की गई, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने गुस्सा जाहिर किया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- “हमास जब तक बंधकों की सुरक्षित रिहाई का आश्वासन नहीं देता, तब तक फिलस्तीनी कैदियों को आजाद नहीं किया जाएगा.”

बाद में नेतन्याहू ने कहा कि “मध्यस्थों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि गाजा पट्टी से बंधकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाएगी.” 

बहुत देर के अनिश्चितता के बाद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शुरु हो पाई. गुरुवार को बंधकों के बदले 110 कैदियों को रिहा किया गया है.

किन बंधकों को हमास ने गुरुवार को रिहा किया?

हमास आतंकियों ने 29 साल के अर्बेल येहुद, अगम बर्जर और 80 वर्षीय बुजुर्ग को रिहा किया है. अर्बेल येहुद वही महिला बंधक है, जिसकी पिछले शनिवार को रिहाई न होने से इजरायल ने उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनियों की वापसी को रोक दिया था. बाद में येहुद की रिहाई का आश्वासन मिलने के बाद इजरायल ने फिलिस्तीनियों को आने दिया. अर्बेल येहुद को उसके प्रेमी एरियल क्यूनियो और भाई के साथ किबुत्ज़ निर ओज़ से बंधक बना लिया गया था. लेकिन हमले में अर्बेल का भाई डोलेव मारा गया था.

रिहा हुई अगम बर्जर भी वो महिला सैनिक हैं जिन्हें 7 अक्टूबर को सैन्य अड्डे से हमास आतंकियों ने किडनैप किया था. एक के बाद एक तीनों बंधकों को जब इजरायल के अस्पताल लाया गया तो परिवारवालों की मुलाकात का बेहद ही भावुक क्षण दिखा. 3 इजरायली बंधकों के अलावा 5 थाईलैंड के बंधकों को भी हमास ने रिहा किया है. 

समझौते के तहत इजरायल के 33 बंधकों को रिहा किया जाना है. जबकि 33 बंधकों के बदले इजरायल 2000 फिलिस्तीनियों को जेल से रिहा करेगा. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0