Breaking News Middle East War

34 इजरायली बंधकों की लिस्ट आउट, हमास पर doubt

दोहा में हमास से युद्धविराम और इजरायली बंधकों की रिहाई वाली लिस्ट के दावे को इजरायल ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. दावा किया जा रहा था कि हमास, बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार हो गया है.

हमास ने 34 बंधकों को छोड़ने की लिस्ट बनाई है, जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हैं. लेकिन इजरायल ने कहा है कि बंधकों को छोड़े जाने की न तो कोई लिस्ट आई है और न ही हमास से इस बारे में कोई बात हुई है.

20 जनवरी से पहले बंधकों को रिहा करेगा हमास?

युद्धविराम के तहत कहा जा रहा है कि 20 जनवरी से पहले यानि जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान हमास के चंगुल में फंसे 34 बंधकों को रिहा किया जाएगा. हमास के अधिकारी के हवाले से बताया कि फिलिस्तीनी समूह हमास ने युद्ध विराम के बारे में चल रही चर्चा के तहत संभावित अदला-बदली सौदे के लिए 34 बंदियों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है. 

हमें बंधकों को कोई लिस्ट नहीं मिली: इजरायल 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने हमास की ओर से समझौते के लिए किसी भी लिस्ट के मिलने से इनकार किया है. नेतन्याहू के ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि “इस समय तक, हमास ने बंधकों के नामों की सूची नहीं दी है.” (West Bank में इजरायली बस पर हमला, 03 की मौत 06 घायल)

दोहा में चल रही है समझौते की कोशिशें 

दोहा में युद्ध विराम कराने और इजरायली बंधकों की वापसी सुनिश्चित करने के कोशिश जारी हैं, जिसमें कतर और मिस्र के मध्यस्थ अहम भूमिका निभा रहे हैं. अमेरिका भी अहम किरदार निभा रहा है. बाइडेन प्रशासन ने हमास से 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के हस्तांतरण से पहले एक समझौते को अंतिम रूप देने का भी आग्रह किया है.

हमास की स्थाई युद्ध विराम चाहता है. हमास की मांग है कि इजरायली सैनिक वापस लौटें. इजरायल ने कुछ जगहों से सैनिकों को हटाने से साफ इनकार कर दिया है.

इजरायल में बंधकों की रिहाई को लेकर नेतन्याहू पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा है. लोग अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं. (इजरायली महिला सैनिक का वीडियो रिलीज, युद्धविराम का दबाव)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.