Breaking News Khalistan Terrorism

लंदन की गली-गली में शोर है, खालिस्तानी… हैं!

ब्रिटेन में कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग में खालिस्तानी समर्थकों की गुंडागर्दी पूरी दुनिया ने देखी. अब लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थकों ने दादागीरी दिखाई तो भारतीय देशभक्तों ने उन्हें तिरंगा लहरा कर गली-गली में शोर है, खालिस्तानी चोर हैं जैसे नारे लगाकर खदेड़ दिया.

मामला 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का है. भारतीय मूल के नागरिक (प्रवासी भारतीय) उच्चायोग के बाहर गणतंत्र दिवस मनाने के लिए निकले थे. इस दौरान भारतीय प्रवासियों ने कुछ खालिस्तानी समर्थकों को भारत की अखंडता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा. फिर क्या था हिंदुस्तान के देशभक्तों ने खालिस्तानियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं: प्रवासी भारतीय

खालिस्तानियों का विरोध करने वाले प्रवासी भारतीयों ने कहा-“हम भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन हाई कमीशन के पास झंडा फहराने के लिए आए थे. इस दौरान हमने देखा कि खालिस्तानी बाहर खड़े होकर तिरंगे का अपमान कर रहे थे. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनकी इन हरकतों से हमें या हमारे देश को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. भले ही यहां हमारी संख्या कम है, लेकिन हमारा हौसला उससे कहीं ज्यादा है. हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ेंगे.” (https://x.com/NEWSDAILY123/status/1883533043887186155)

ब्रिटेन सरकार से विदेश मंत्रालय ने क्या की है मांग?

हाल ही में बीजेपी सांसद और फिल्म स्टार कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ फिल्म देखने गए लोगों को खालिस्तानी समर्थकों ने रोक दिया था. ब्रिटेन के कई सिनेमाघरों में लोगों को धमकाया गया और फिल्म को जबरन बंद करवा दिया गया था. विदेश मंत्रालय ने इस घटना का संज्ञान लिया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि “भारत उम्मीद करता है कि ब्रिटेन सरकार ऐसे उपद्रवियों और भारत विरोधी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0