Breaking News Conflict India-Pakistan LOC

पाकिस्तानी सेना के साथ फ्लैग मीटिंग; घुसपैठ, सीजफायर उल्लंघन पर भारत ने लताड़ा

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान. किश्तवाड़ और ऊधमपुर में 2-3 आतंकियों की घुसपैठ के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है तो पुंछ में बॉर्डर पर तनाव को लेकर पाकिस्तानी सैन्य अफसरों के साथ एक बड़ी फ्लैग मीटिंग की गई है. बार-बार पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर के उल्लंघन और आतंकियों की घुसपैठ को लेकर भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि सीमापार से आतंकवाद और घुसपैठ बंद हो.

पुंछ सेक्टर में भारत-पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों में फ्लैग मीटिंग 

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग की गई. इसमें सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. इस महीने दोनों पक्षों के बीच यह दूसरी ऐसी बैठक है. बैठक चकन-दा-बाग क्रॉस-पॉइंट पर हुई, जिसका नेतृत्व दोनों पक्षों के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों ने किया. रक्षा प्रवक्ता ने के मुताबिक, “फ्लैग मीटिंग भारत-पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ की समझ के अनुसार नियमित एलओसी और सीमा प्रबंधन प्रक्रिया है. बैठक एलओसी पर नियमित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी.” 

भारतीय सेना के अधिकारियों ने अपने समकक्षों के समक्ष घुसपैठ के प्रयास, संघर्ष विराम उल्लंघन और आईईडी विस्फोटों का मुद्दा उठाते हुए विरोध दर्ज कराया. इससे पहले 2 अप्रैल को भी चकन-दा-बाग क्रॉसिंग प्वाइंट क्षेत्र में 75 मिनट तक ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने सीमाओं पर शांति बनाए रखने पर बात की गई थी.

आईईडी लगाने और सीजफायर उल्लंघन पर भारत ने दी पाकिस्तान को वॉर्निंग

भारतीय क्षेत्र के भीतर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने और निगरानी कैमरे लगाने का भारत ने कड़ा विरोध किया है. हाल ही में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनसे पाकिस्तान की मंशा पर सवाल खड़े हुए हैं. भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान को ऐसी घटनाओं को रोकने पर भारत ने दो दूक वॉर्निंग दी है. 13 फरवरी को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन 11 फरवरी को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सेना के जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे. भारत ने ऐसी घटनाओं का कड़ाई से विरोध किया है. साथ ही पाकिस्तानी सेना को चेतावनी दी है. 

किश्तवाड़ और ऊधमपुर में दिखे आतंकी, सर्च जारी 

बुधवार को 2-3 आतंकियों को देखे जाने के बाद किश्तवाड़ और ऊधमपुर में सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया. सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अलावा पैरा कमांडो को भी किश्तवाड़ के नायदगाम गांव और उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के जाफर गांव के जंगलों में छिपे आतंकवादियों से निपटने के लिए तलाशी अभियान में लगाया गया है. उधमपुर जिले के रामनगर इलाके के जाफर गांव में बुधवार को पहली बार सेना का आतंकियों से सामना हुआ था. लेकिन आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के बाद आतंकवादी इलाके से भागने में कामयाब हो गए थे.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0