Breaking News Defence Geopolitics Indo-Pacific Reports Weapons

Singapore आर्मी भारत में, तोप चलाने की ड्रिल में इसलिए लिया हिस्सा

यूएन चार्टर के तहत भारत और सिंगापुर की सेनाओं ने महाराष्ट्र के देवलाली में साझा युद्धाभ्यास अग्नि-वॉरियर में हिस्सा लिया है. एक्सरसाइज के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने खासतौर से आर्टिलरी यानी तोपखाने की फायर-पावर ड्रिल में हिस्सा लिया.

ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत किसी द्विपक्षीय मिलिट्री एक्सरसाइज में तोपखाने का इस्तेमाल किया जाता है. अमूमन ये मिलिट्री-ड्रिल सीआई-सीटी ऑप्स यानी आतंक-विरोधी या फिर विद्रोहियों के खिलाफ आयोजित की जाती है, जिनमें इन्फेंट्री यूनिट हिस्सा लेती हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध में आर्टिलरी के जबरदस्त इस्तेमाल से दुनियाभर की सेनाएं अपना तोपखाना मजबूत करने में जुट गई हैं. हाल ही में फ्रांस के थलसेना प्रमुख भी भारतीय सेना का तोपखाने देखने के लिए आए थे. साथ ही पिनाका रॉकेट सिस्टम खरीदने की इच्छा भी जताई थी.

भारतीय सेना का तोपखाना, दुनियाभर में अपनी क्षमताओं के लिए खासा जाना जाता है. स्वदेशी धनुष से लेकर बोफोर्स और अमेरिकी एम-777 लाइट होवित्जर से लेकर पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइल इसका हिस्सा है. साथ ही ड्रोन को भी अब आर्टिलरी का हिस्सा बनाया गया है. (भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल जल्द होगी रॉकेट फोर्स का हिस्सा)

सिंगापुर हालांकि, एक शांति-प्रिय देश है लेकिन जिस तरह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, हर देश अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने पर जोर दे रहा है.

भारतीय सेना के मुताबिक, तीन दिवसीय अग्नि-वॉरियर एक्सरसाइज (28-30 नवंबर) में सिंगापुर के 182 सैनिकों ने हिस्सा लिया, जबकि भारतीय सेना के 114 गनर्स ने शिरकत की. भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच ये 13वां साझा युद्धाभ्यास था.

एक्सरसाइज के आखिरी दिन खुद भारतीय सेना के तोपखाने (आर्टिलरी) के डीजी, लेफ्टिनेंट जनरल अदोष कुमार, स्कूल ऑफ आर्टिलरी (देवलाली) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एन एस सरना फील्ड फायरिंग रेंज में मौजूद रहे. सिंगापुर सेना का नेतृत्व किया चीफ आर्टिलरी ऑफिसर, कर्नल ओंग चिओ प्रंग ने.

भारतीय सेना के मुताबिक, एक्सरसाइज के दौरान फायरपावर प्लानिंग और तोपखाने से जुड़े नए उपकरणों को दर्शाया गया. इस दौरान साझा तैयारी, सहयोग और एक-दूसरे की क्षमताओं को समझने पर भी जोर दिया गया. (सिंगापुर आर्मी ने देखी भारतीय सेना के तोपखाने की ताकत। #singapore #indianarmy #armyvideo https://youtube.com/shorts/6d-Vq_PPVAw?feature=share)

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.