Breaking News Classified Reports

TMC नेता का पति न्यूक्लियर स्मगलिंग में गिरफ्तार, बीजेपी ने उठाया राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक स्थानीय नेता के पति की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है. क्योंकि पुलिस ने महिला नेत्री के पति के कब्जे से देश की रक्षा से जुड़े संस्थान डीआरडीओ के संवेदनशील दस्तावेज और रेडियोएक्टिव मैटेरियल बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक, नक्सलबाड़ी (दार्जिलिंग) के बेलागाची इलाके से ये गिरफ्तारी की गई है. आरोपी की पहचान फ्रांसिस एक्का के तौर पर हुई है. पुलिस को फ्रांसिस के कब्जे से कैलिफोर्नियम नाम का रेडियोएक्टिव मैटेरियल मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत करीब 17 करोड़ है.

कैलिफोर्नियम एक रेडियोएक्टिव आइसोटोप है जिसका इस्तेमाल  न्यूक्लियर रिएक्टर और न्यूक्लियर पावर प्लांट में किया जाता है. ये धरती पर प्राकृतिक तौर से नहीं पाया जाता है बल्कि इसका निर्माण लैब में बड़े वैज्ञानिकों द्वारा किया जाता है. ब्रेन और कैंसर जैसी बीमारियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि ये बेहद दुर्लभ और दुनिया के सबसे महंगे मैटेरियल में से एक है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने टीएमसी के नेता के घर से डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल खड़ा किया है. बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि फ्रांसिस डीआरडीओ के दस्तावेजों की स्मगलिंग में लिप्त था.

पूनावाला ने आरोप लगाया है कि फ्रांसिस भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल था और विदेशी एजेंसियों से जुड़ा था. (https://x.com/Shehzad_Ind/status/1862718585107280043)

बीजेपी प्रवक्ता ने टीएमसी पर ही राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया है. शहजाद ने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के फ्रांसिस इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता था. ऐसे में एक निष्पक्ष जांच की जरूरत है.

इस मामले पर हालांकि, टीएमसी का पक्ष सामने नहीं आया है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार है.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.