Breaking News Geopolitics Middle East Reports

ईरान ने धरा अमेरिकी पत्रकार, करेगा सौदेबाज़ी

अमेरिका को धमकाने के बाद ईरान ने अमेरिकी पत्रकार को हिरासत में लेकर दुश्मनी को और भड़का दिया है. तेहरान ने एक ईरानी अमेरिकी पत्रकार को हिरासत में लिया है, जिसकी पुष्टि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने की है. जिस पत्रकार को हिरासत में लिया गया है, उनका नाम रेजा वलीजादेह है और वो रेडियो फर्दा के लिए काम करते हैं.

‘रेडियो फर्दा’ अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित ‘रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी’ के अंतर्गत एक संस्थान है. ईरान ने रेजा को ऐसे वक्त में हिरासत में लिया है जब ईरान द्वारा अमेरिकी दूतावास पर कब्जा किए जाने और लोगों को बंधक बनाए जाने की घटना के 45 साल पूरे हुए हैं. ईरान ‘रेडियो फर्दा’ को शत्रु संस्थान के रूप में देखता है. पर ईरान ने ये बात स्वीकार नहीं की है कि रेजा वलीजादेह की गिरफ्तारी की गई है. 

पत्रकार रेजा ने सोशल मीडिया पर क्या कुछ लिखा था?

रेजा वलीजादेह ने फरवरी में एक्स पोस्ट में लिखा था कि उन्हें ईरान वापस बुलाने के लिए उनके परिवार के लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं फरवरी के बाद अगस्त में रेजा ने दो मैसेज लिखे थे, जिससे पुष्टि हुई थी कि वो ईरान लौट आए हैं. अब रेजा को हिरासत में लिए जाने को लेकर ईरान एक बार फिर अमेरिका के निशाने पर है. 

पत्रकार की रिहाई के लिए अमेरिका से सौदेबाजी करेगा ईरान?

रविवार को ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अमेरिका दूतावास पर कब्जे के 45 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करके स्पेशल डॉक्यूमेंट्री दिखाई. कैदियों की रिहाई को लेकर ईरान सौदेबाजी करता रहा है.

साल 2023 में भी ईरान ने कई सालों से हिरासत में बंद 5 अमेरिकी कैदियों की रिहाई अपने कैदियों को छुड़ाने के बदले में की थी. इसके अलावा अमेरिकी कैदियों की रिहाई के बदले साउथ कोरिया द्वारा जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को भी रिलीज करवाने का सौदा किया था.

माना जा रहा है कि रेजा की रिहाई के बदले भी ईरान, अमेरिका से डील कर सकता है, क्योंकि तमाम तरह के प्रतिबंध ईरान पर लगे हुए हैं. साथ ही इजरायल के साथ जंग के भी आसार बने हुए हैं.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.