Breaking News Russia-Ukraine TFA Exclusive War

कीव में Drone exhibition पर इस्कंदर अटैक, यूक्रेन के कई एक्सपर्ट ढेर

By Nalini Tewari

यूक्रेन की राजधानी कीव  में उस वक्त चीखपुकार मच गई, जब एक बड़ी ड्रोन प्रदर्शनी को टारगेट करते हुए रूस ने बड़ा हमला कर दिया. लंबी दूरी की घातक इस्कंदर मिसाइल के जरिए मॉस्को की सेना ने प्रदर्शनी को टारगेट किया.

हमले में 10 लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं. मारे गए लोगों में देश-विदेश के ड्रोन एक्सपर्ट, यूक्रेनी ड्रोन वॉरफेयर से जुड़े कमांडर्स और इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं.

कीव पर किए गए इस हमले को रूस ने सही ठहराया है. रूस ने माना कि उसने जानबूझकर ऐसी प्रदर्शनी को टारगेट किया था, जिसमें यूक्रेन में बने और विदेशी ड्रोन के मॉडल रखे गए थे. रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस प्रदर्शनी की आड़ पर विदेशी एक्सपर्ट और खुफिया अधिकारी रूस पर हमले का प्लान कर रहे थे और रूसी नागरिकों पर अटैक के लिए हथियार विकसित कर रहे थे. (https://www.instagram.com/reel/DbcUitMxgK_/?igsh=MWpvNmZ1Mm92b3d3bA==)

गौरतलब है कि पिछले दो महीने से यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी और तेल डिपो पर ड्रोन अटैक कर रुस की नाक में दम कर रखा है. माना जा रहा है कि ये हमला उन्हीं अटैक का जवाब है.

कीव के करीब यूक्रेनी अधिकारियों पर मिसाइल हमला

कीव के बेहद करीब एक गांव में आयोजित ड्रोन प्रदर्शन पर हुए मिसाइल हमले की जिम्मेदारी रूस ने ली है. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, “उनकी सेनाओं ने के कीव के बाहरी इलाके में स्थित एक स्थान पर सटीक लंबी दूरी का हमला किया.”

मॉस्को के अनुसार, “हमले का निशाना मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) की एक प्रदर्शनी थी, जिसमें यूक्रेन और विदेशों में निर्मित मॉडल प्रदर्शित किए जा रहे थे.”

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि “हमले के समय प्रदर्शनी में कई प्रमुख यूक्रेनी ड्रोन डेवलपर्स और निर्माता, मानवरहित सेना कमान के प्रतिनिधि और देश की खुफिया एजेंसियों के कई अधिकारी मौजूद थे.”

रूस ने आरोप लगाया कि ये एक्सपर्ट्स रूसी क्षेत्र के भीतर नागरिक ठिकानों पर हमले करने के लिए हथियार विकसित कर रहे थे. और जिन मॉडल्स को प्रदर्शनी में दिखाया गया, उसी के जरिए रूसी नागरिकों पर हमले किए जाते हैं.

यूक्रेन ने बदनामी के डर से छिपाया हमला, हताहतों की संख्या घटाई

ड्रोन प्रदर्शनी पर हमले की घटना 24 जुलाई की है. लेकिन रूसी रक्षा मंत्रालय के दावे के बाद इस हमले का खुलासा हुआ है.

यूक्रेन ने इस ड्रोन एंड वेपंस शो के लिए आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया था. ऐसे में ऑन-लाइन बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था. माना जा रहा है कि हमले में हताहत होने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन यूक्रेन ने कम बताई है. हमला ऐसे समय में हुआ जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का अमेरिका दौरा चल रहा था.

यूक्रेनी वायु सेना कमान ने कहा कि “रूस ने कीव क्षेत्र को निशाना बनाते हुए जमीनी हमले के मिशन के लिए तीन इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइलें, या उन्नत एस-400 वायु रक्षा मिसाइलें दागीं. वायु रक्षा बलों ने एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. अन्य दो मिसाइलें कीव प्रांत के बुचा जिले में गिरीं.”

प्रदर्शनी के शुरु होने से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सलाहकार सेरही बेस्क्रेस्तनोव ने कहा था कि प्रदर्शनी कीव के पास ज़ाइटॉमिर राजमार्ग पर स्थित एक प्रशिक्षण मैदान में आयोजित की जा रही थी.

लेकिन हमले के बाद बदनामी को छिपाने के लिए यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इग्नाट ने दावा किया है कि “रूसी हमले का निशाना एक निजी स्पोर्ट्स परिसर था.”

ड्रोन प्रदर्शनी का ऑनलाइन प्रचार बना घातक

सी हमले के दौरान प्रदर्शनी में बड़ी-बड़ी डिफेंस कंपनियों ने हिस्सा लिया था. यूक्रेन की हथियार निर्माता परिषद ने कहा कि “जब मिसाइल गिरी, तो उस जगह पर यूक्रेन के रक्षा उद्योग के प्रतिनिधि मौजूद थे.”

संगठन ने इस बात पर जोर दिया कि “कार्यक्रम की सही जगह सार्वजनिक नहीं की गई थी और लोगों से अपील थी कि वे ऐसी तस्वीरें, वीडियो, जियोलोकेशन डेटा या जानकारी शेयर न करें जिससे दूसरों को खतरा हो सकता है.”

यूक्रेन के सैन्य तकनीक विशेषज्ञ और राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार इस हमले में बाल-बाल बच गए. पहले इस कार्यक्रम में सेरही बेस्क्रेस्तनोव को मौजूद रहना था, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनी से दूरी बना ली.

सेरही बेस्क्रेस्तनोव फेसबुक पर लिखा, “मैं अक्सर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होता हूँ, लेकिन जब मुझे सुरक्षा जोखिम दिखता है, तो मैं वहां नहीं जाता हूं. मैं ऐसी जगहों पर जाने से बचता हूं, जहाँ सही शेल्टर न हो, जिनका ऑनलाइन बहुत ज़्यादा प्रचार किया गया हो या जो रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज में हों.”

यूक्रेन के रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा कि राजधानी कीव के पास एक हथियार प्रदर्शनी पर हुए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हो गए.”

यूक्रेन के ब्रेव1 डिफेंस टेक्नोलॉजी के प्रमुख एंड्री ग्रिटसेनियुक ने इस घटना को “भयानक त्रासदी” बताया और कहा, यूक्रेन के रक्षा उद्योग से जुड़े संगठनों से सुरक्षा उपायों की समीक्षा होनी चाहिए और कंपनी की सुरक्षा मजबूत की जानी चाहिए.”

इस हमले ने यूक्रेन में बहस छेड़ दी है. कई अधिकारी और उद्योग विशेषज्ञ आयोजन, सूचना सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल की सार्वजनिक घोषणा पर सवाल उठा रहे हैं. यूक्रेनी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रदर्शनी के रजिस्ट्रेशन लिंक को साझा किया था. जिसके कारण ये प्रदर्शनी रूसी खुफिया एजेंसी के रडार पर आ गई और रूसी सेना को टारगेट की सही लोकेशन की जानकारी मिल गई.

लोग लगातार राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेनी सेना को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं कि “रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के लगातार खतरे के बावजूद राजधानी के इतने करीब ऐसा कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.