हिजबुल्लाह और हमास की कमर तोड़ चुके इजरायल ने आतंकियों के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है. इजरायली सेना ने उन हथियारों को दुनिया को दिखाया है जो लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों से बरामद हुए हैं.
अक्टूबर 2024 से, इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान में 30 से अधिक क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया है. हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसल्लाह को मार गिराने के बाद इजरायल ने कई लड़ाकों को ढेर कर दिया है. साथ ही बुनियादी ढांचों को नष्ट करने के बाद ऐसे-ऐसे हथियार बरामद किए हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है.
इजरायल ने दुनिया को दिखाया हिजबुल्लाह के घातक हथियार
इजरायली डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों की प्रदर्शनी का एक ड्रोन वीडियो शेयर किया है. वीडियो में टैंक से लेकर कई घातक हथियार हैं. हल्के हथियार भी हैं, जो बेहद खतरनाक हैं. भारी संख्या में गोला-बारूद भी दिखाई पड़ रहा है. हजारों की संख्या में ऑटोमेटिक राइफल हैं जो कि हिजबुल्लाह के आतंकी इजराइल के खिलाफ इस्तेमाल करते थे.
आईडीएफ के मुताबिक ये वो हथियार हैं, जिन्हें हिजबुल्लाह के ठिकानों से जब्त किया गया है. इनकी संख्या करीब 85 हजार है. (https://x.com/IDF/status/1872560978522472684)
आईडीएफ ने अपने वीडियो के साथ बताया कि “अक्टूबर 2024 से हमने दक्षिणी लेबनान में 30 से अधिक क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान चलाया. सैनिकों ने आतंकवादी ढाँचे की पहचान की और उसे नष्ट कर दिया, आतंकवादियों का सफाया कर दिया और कई हथियारों का पता लगाया और उन्हें जब्त कर लिया.”
आईडीएफ के मुताबिक, जब्त किए गए हथियारों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह ने इजरायली नागरिकों पर हमला करने के लिए किया था और इसका उद्देश्य ‘गैलील पर विजय’ योजना के रूप में इस्तेमाल करना था. आईडीएफ के जमीनी अभियानों के परिणामस्वरूप हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताएं कम हो गई हैं.
हमास-हिजबुल्लाह के बाद हूती की बारी
इजरायल अब लगातार यमन में ईरान समर्थित हूतियों पर हमला कर रहा है. गुरुवार को इजराइली हवाई हमलों में विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी सना और बंदरगाह शहर होदेदा को निशाना बनाया. हूती विद्रोहियों की ओर से लगातार इजराइल पर हमले के बाद ये हमले किए गए हैं. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि “हूती भी वही सबक सीखेंगे, जो हमास, हिजबुल्लाह, असद सरकार और दूसरे लोगों ने सीखा है.” (इजरायली हमले में बाल-बाल बचे WHO चीफ, सना एयरपोर्ट पर थे मौजूद)


Leave feedback about this