Breaking News Conflict Islamic Terrorism Kashmir

उमर अब्दुल्ला और पीएम मोदी की बैठक, पहलगाम हमले के बाद पहली बार मिले

पहलगाम नरसंहार के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. सीएम उमर ने पीएम मोदी को पाकिस्तान के खिलाफ लिए जा रहे किसी भी एक्शन से सहमति जताई. पीएम मोदी और सीएम उमर अब्दुल्ला के बीच तकरीबन 30 मिनट तक बातचीत हुई. पर्यटकों की सुरक्षा और राज्य सरकार की ओर से लिए गए कदमों के बारे में उमर अब्दुल्ला ने पीएम को बताया है. 

पहलगाम का बदला लेने और सुरक्षा मुद्दों पर हमारा सहयोग रहेगा- उमर अब्दुल्ला

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी. पर्यटकों की सुरक्षा की समीक्षा की गई. इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने केंद्र को पूरी तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया है. उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनको केंद्र सरकार के किसी भी निर्णय में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग करने की बात कही है.चाहे वो पहलगाम हमले का बदला लेना हो या फिर  और देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा हो. 

विधानसभा में उमर अब्दुल्ला ने मांगी थी माफी 

पहलगाम नरसंहार के बाद बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान उमर अब्दुल्ला ने एक-एक मृतक पर्यटकों का नाम पढ़ा और भावुक हो गए. उमर अब्दुल्ला ने कहा, इस हमले ने हमें अंदर से खोखला किया है. क्या जवाब दूं मैं उस नेवी अफसर की विधवा को, उस छोटे बच्चे को जिसने अपने पिता को खून से लथपथ होते देखा है. अतीत में हमने कश्मीरी पंडितों और सिख समुदायों पर आतंकी हमले होते देखे हैं. लंबे वक्त के बाद ऐसा हमला हुआ है. मेरे पास पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से माफी मांगने के लिए एक शब्द नहीं हैं. ये हमला कश्मीर पर नहीं पूरे भारत पर किया गया है.

नाकाम देश है पाकिस्तान- फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला भी पाकिस्तान के खिलाफ गरजे हैं. फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को नाकाम देश बताते हुए वार किया. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, भारत-पाकिस्तान युद्ध की कगार पर हैं. पूरी दुनिया इस जंग को रोकने की कोशिश कर रही है. उन लोगों को पकड़ा जाना चाहिए और उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने ये हमला करवाया. हालांकि इस अटैक से पहले फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान से बातचीत करने की पैरवी करते थे.  

पाकिस्तान के खिलाफ अब तक क्या क्या कूटनीतिक एक्शन?

  • पाकिस्तान से सभी डायरेक्ट इनडायरेक्ट आयात-निर्यात बंद
  • हवाई या जमीनी मार्गों से भेजे जाने वाली पार्सल सेवाएं बंद
  • सिंधु जल समझौता रद्द
  • पाकिस्तानी फ्लाइट के लिए एयर स्पेस बंद किया गया
  • सभी वीजा रद्द, पाकिस्तान वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी
  • पाकिस्तानी राजनयिकों को भारत से निकाला गया
  • यूएनएससी में पाकिस्तान की पोल खोली गई
  • पी 5 देशों (अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस) को पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट किया गया.
  • 30 से ज्यादा देशों के राजनयिकों को पहलगाम नरसंहार के बारे में ब्रीफ किया गया.   

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.