Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism

गांववालों के सहारे असीम मुनीर, पीओके में दे रहे ट्रेनिंग

भारत को परमाणु की धमकी देने वाले, सिंधु जल बंद करने पर भारतीयों को खून बहाने की गीदड़भभकी देने वाली, मुसलमानों को हिंदुओं से अलग बताने की विचारधारा रखने वाले पाकिस्तान की असलियत एक वीडियो ने खोल कर रख दी है.

भिखमंगे पाकिस्तान में दाना और खाना की ही कमी नहीं, सैनिकों की भी कमी है. आर्मी चीफ असीम मुनीर दोहरी मुसीबत में फंसे हुए हैं, भारत से पंगा लेने के बाद उनके मातहत काम करने वाले अधिकारी को एनएसए बनाकर उनके सिर पर बैठा दिया गया है, ऊपर से पाकिस्तानी सैनिकों की भारी कमी है. सैनिकों की जगह भारत से लड़ने के लिए पाकिस्तानी आर्मी आम लोगों को सैन्य ट्रेनिंग दे रही है.

वहीं पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का दावा किया है.

पीओके पर पाकिस्तानी सेना के कैंप, ग्रामीणों को सैन्य ट्रेनिंग

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने कैंप लगाए हैं, जहां स्थानीय ग्रामीणों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. पाकिस्तानी सैनिक गांववालों को भारतीय सेना से मुकाबले के लिए तैयार कर रहे हैं. वीडियो में कुर्ता-पायजामा पहने लोग बंदूक चलाना और निशाना साधना सीखते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि पाकिस्तान से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक युद्ध भूमि में नहीं जाना चाहते हैं, इतना ही नहीं एक सैनिक का तो रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वहीं कई सैनिकों ने तो रिटायरमेंट लेकर विदेशों में नौकरी करनी शुरु कर दी है. जिसके बाद जवानों की कमी से जूझ रही पाकिस्तानी सेना को स्थानीय लोगों पर निर्भर होना पड़ रहा है. 

क्यों पाकिस्तानी सेना से सैनिक कर रहे तौबा-तौबा

पाकिस्तानी सैनिकों पर दोहरी मार पड़ी है. पाकिस्तानी सैनिकों को सिर्फ भारत का ही डर नहीं है, पाकिस्तानी सैनिकों के अंदर बीएलए विद्रोहियों का भी डर है. बीएलए आए दिन सैनिकों को टारगेट कर रहा है. मार्च के महीने में सिर्फ 7 दिनों के अंदर 2500 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने फौज छोड़ दी थी.बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए हमलों के बाद पाकिस्तानी सैनिकों में इस कदर दहशत है कि वो नौकरी पर जाना ही नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें आशंका है की बलोच विद्रोही निशाना बना सकते हैं.

पाकिस्तान सेना को छोड़ने वाले ज्यादातर सैनिक देश के बाहर सऊदी अरब, कतर, कुवैत और यूएई में काम करने चले गए हैं. वे अपनी जान जोखिम में डालने से बेहतर विदेश जाकर आर्थिक सुरक्षा को चुन रहे हैं. पाकिस्तान की सेना में बढ़ती असुरक्षा, लगातार हो रही जवानों की मौतें और पाकिस्तान में माली हालत खस्ता होना, सैनिकों के नौकरी छोड़ने के पीछे की मुख्य वजह बताया जा रहा है. 

पाकिस्तान ने किया अब्दाली का परीक्षण

पाकिस्तान ने शनिवार को 450 किलोमीटर की दूरी वाली सतह से सतह पर मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने करने का दावा किया है. इस बैलिस्टिक मिसाइल का नाम अब्दाली है, जिसका परीक्षण पाकिस्तान ने सोनमियानी रेंज में किया है. अब्दाली वेपन सिस्टम के नाम से जानी जाने वाली इस मिसाइल का परीक्षण मिलिट्री ड्रिल ‘एक्सरसाइज इंडस’ के तहत किया गया है. इस परीक्षण के दौरान पाकिस्तानी सेना के स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद शाहबाज खान और स्ट्रेटेजिक प्लांस डिवीजन के डीजी मेजर जनरल शहरयार परवेज बट मौजूद रहे. 

पीओके में खौफ, मदरसे बंद, आतंकियों में भगदड़

पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है. लिहाजा पीओके के सैकड़ों मदरसों और स्कूल 10 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं,  बैंक और एटीएम भी बंद हैं. लोगों को बताया गया है कि सुरक्षा कारणों से बैंक और एटीएम बंद किए गए हैं. पीओके समेत कई जगहों पर एयर सायरन लगाए गए हैं, और लोगों को हाईअलर्ट रहने के लिए कहा गया है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.