Breaking News Geopolitics Reports

ग्रीनलैंड में जूनियर ट्रंप, Greater America की पूरी तैयारी?

क्या ग्रीनलैंड खरीदने के लिए साम-दाम-दंड-भेद सब इस्तेमाल करेगा अमेरिका? सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि अमेरिका में पिता के शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ग्रीन लैंड पहुंचे हैं. जूनियर ट्रंप के साथ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है.

बेटे जूनियर ट्रंप ने ग्रीन लैंड की तस्वीर शेयर की तो डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पनामा नहर और ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के लिए सैन्य बलों का इस्तेमाल करने से इनकार नहीं करेंगे. ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है. डेनमार्क लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी और नाटो का संस्थापक सदस्य है.

पनामा-ग्रीनलैंड पर अधिकार के लिए सेैन्यबल इस्तेमाल करेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर और ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात दोहराई है. कनाडा को अमेरिका के 51वें राज्य में शामिल करने का बात करने के बाद ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि- “पनामा नहर और ग्रीनलैंड पर नियंत्रण करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करने से इनकार नहीं करेंगे.” ट्रंप ने कहा, “इन दोनों क्षेत्रों पर अमेरिकी नियंत्रण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है.”

दरअसल ट्रंप से ये सवाल पूछा गया था कि क्या वो पनामा-ग्रीनलैंड हासिल करने के लिए सेना का इस्तेमाल करेंगे. तो ट्रंप ने अपने जवाब में कहा, “मैं इससे इनकार नहीं कर सकता. पनामा नहर हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है. वहीं हमें राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ग्रीनलैंड की आवश्यकता है.” (https://x.com/DonaldJTrumpJr/status/1876819339120148785)

प्रतिनिधिमंडल संग ग्रीनलैंड पहुंचे ट्रंप के बेटे

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ग्रीनलैंड खरीद लेगा. लेकिन अब जब जूनियर ट्रंप ग्रीनलैंड की राजधानी नूक पहुंचे तो ग्रीनलैंड को लेकर कयासों का दौर शुरु हो गया है. नूक एक बर्फीली जगह है, जहां करीब 57 हजार लोग रहते हैं. हाल ही में जूनियर ट्रंप ने एक मीम शेयर करते हुए पिता डोनाल्ड ट्रंप को कनाडा, पनामा और ग्रीनलैंड को खरीदते दिखाया था. (https://x.com/DonaldJTrumpJr/status/1876624138174976459)

ग्रीनलैंड में जूनियर ट्रंप के पहुंचने को लेकर वहां की सरकार ने बयान जारी किया है. ग्रीनलैंड की सरकार ने कहा है कि “ट्रंप जूनियर का निजी दौरा है, न कि आधिकारिक दौरा. उनका ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है.”

ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया खाते पर भी लिखा था, “ग्रीनलैंड एक अद्भुत जगह है. यदि यह हमारे देश का हिस्सा बनता है, तो यहां के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा. हमें इसे सुरक्षित रखेंगे और दुनिया से बचाएंगे. मेक ग्रीनलैंड ग्रेट अगेन.”  

इससे पहले भी जब ट्रंप अपने पिछले कार्यकाल में थे, तब भी ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. (अमेरिका में शामिल होगा कनाडा, ट्रूडो के जाने से हुआ रास्ता साफ)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.