Breaking News Reports

नीरव और माल्या पर होगी कार्रवाई, UK का मोदी से वादा

नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों पर ब्रिटेन में हो सकती है बड़ी कार्रवाई. क्योंकि पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर से अपनी पहली मीटिंग में ब्रिटेन में बैठे भगोड़ों का मुद्दा उठाया है. जी-20 की बैठक में शामिल होने गए ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान पीएम मोदी और कीर स्टार्मर में माइग्रेशन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई.

नीरव मोदी- विजय माल्या पर ब्रिटेन कसेगा शिकंजा?
ब्राजील में पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के बीच मीटिंग हुई. पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को ब्रिटेन का पीएम बनाए जाने पर बधाई दी तो कीर ने भी पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम चुने जाने पर शुभकामनाएं दी. दोनों के बीच पहली मुलाकात था. इस दौरान पीएम मोदी ने नीरव मोदी और विजय माल्या पर एक्शन लिए जाने की मांग की है.

दरअसल भारतीय बिजनेसमैन नीरव मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी का आरोप है. नीरव मोदी और उसके परिवार की कई पीढ़िय़ां डायमंड के बिजनेस से जुड़ी हुई है. नीरव मोदी पर इंटरपोल और भारत सरकार ने भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है. नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है. कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है.

मार्च 2018 में नीरव मोदी के ब्रिटेन में होने की जानकारी मिली थी. तब नीरव ने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया था. जून 2019 में स्विस अधिकारियों ने संपत्ति के साथ नीरव मोदी के स्विस बैंक खातों में मौजूद कुल 6 मिलियन डॉलर को सील कर दिया था.

वहीं भारतीय बिजनेसमैन और पूर्व सांसद विजय माल्या को किंगफिशर कंपनी के डूबने के बाद भारतीय कानून के तहत ‘विलफुल डिफॉल्टर’ लिस्ट में शामिल किया गया है. अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन डॉलर ट्रांसफर करने के लिए माल्या को 2017 में अवमानना का दोषी ठहराया गया था. इस मामले में 11 जुलाई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को चार महीने जेल की सजा सुनाई और 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया था.

ब्रिटेन के पीएम से मुलाकात पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर हुई बैठक की जानकारी साझा की है. पीएम मोदी ने लिखा है कि “प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ अत्यंत उपयोगी बैठक हुई. भारत के लिए, ब्रिटेन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अत्यंत प्राथमिकता वाली है. आने वाले वर्षों में, हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं. हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत बनाना चाहते हैं.” (https://x.com/narendramodi/status/1858639459647959472)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.