Breaking News Conflict India-Pakistan

पाकिस्तान की टांय-टांय फिस्स, मौलाना भी नहीं दे रहे आर्मी का साथ

आतंकियों से यारी के चक्कर में तो पाकिस्तान की तो ऐसी की तैसी हो रही है. भारत के एक्शन का डर सता रहा है तो लड़ने के लिए सैनिक नहीं हैं, गोला-बारूद नहीं हैं. शेख चिल्ली जैसी बातें कर रहे हैं.

पाकिस्तान से आए एक वीडियो ने तो पाकिस्तान का मजाक बना कर रख दिया है. इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से मौलाना अब्दुल अजीज गाजी को कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर भारत-पाकिस्तान का युद्ध होता है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का साथ देंगे. वीडियो में कोई भी व्यक्ति अपना हाथ खड़ा नहीं कर रहा है.

मौलाना का ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसे पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान का जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

जंग हुई तो नहीं देंगे पाकिस्तानी लोग साथ, मौलाना बोले, लोग समझदार

पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें लाल मस्जिद में छात्रों और अनुयायियों को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल अजीज गाजी कहते हैं “मेरे पास आपसे एक सवाल है. मुझे बताइए, अगर पाकिस्तान-भारत की जंग हुई तो आप लोगों में से कितने लोग साथ देंगे. आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे और उसके लिए लड़ेंगे?” मस्जिद में मौजूद व्यक्तियों में से कोई अपना हाथ नहीं उठाता है. इसके बाद मौलाना कहते हैं कि “लोग समझदार पैदा हो गए हैं.”

मौलाना कहते हैं, “मसला ये है कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान की जंग इस्लाम की जंग ही नहीं है, पाकिस्तान की जंग कौमियत की जंग है. आज पाकिस्तान में जो निजाम है, जो जालिमाना निजाम है, वो हिंदुस्तान से ज्यादा बढ़कर है.”

भारत से ज्यादा पाकिस्तान में है जुल्म:मौलाना 

मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी. लोगों से कहा, “आज पाकिस्तान में जो व्यवस्था है, वो भारत से भी बदतर है. भारत में इतना जुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में है. क्या लाल मस्जिद जैसा मामला हिंदुस्तान में हुआ. क्या पूरे पख्तूनख्वा में जो मामले हो रहे हैं वो हिंदुस्तान में हुए. क्या उनके अपने लोगों ने अपने देश में ही रहने वाले लोगों पर बमबारी की. मौलवी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में जो हुआ, ये अत्याचार हैं. जब लोग तैयार थे तो सरकार ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी कर दी. क्या हिंदुस्तान के अंदर इतने लोग लापता पाए जाते हैं.  यहां जो जुल्म है, यहां नहीं ज्यादातर मुसलमान देशों में यही हाल है. नेकी और दूसरे की भलाई के कामों में साथ देंगे. गुनाह और जुल्म के कामों में साथ नहीं देंगे.”

पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने शेयर किया वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए पूर्व पाकिस्तानी राजदूत हुसैन हक्कानी ने लिखा “लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज गाजी का भाषण सुनिए, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की लड़ाई इस्लाम की नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई है और पाकिस्तान में भारत से भी ज्यादा जुल्म है, आदि. उन सरकारी अधिकारियों को ध्यान से सुनिए जो इन सज्जनों को संरक्षण देते हैं और धर्मनिरपेक्ष पाकिस्तानियों को खतरा मानते हैं.”

पाकिस्तानी मौलाना के वीडियो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

दावा किया जा रहा है कि मौलाना का ये वीडियो 2 मई 2025 का है. जो पहलगाम नरसंहार के बाद रिकॉर्ड किया गया है. जामिया हफ्सा और लाल मस्जिद में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो से पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है. लाल मस्जिद के मौलवियों को कभी कट्टरपंथी माना जाता था, लेकिन भारत के खिलाफ युद्ध के लिए भी यहां के मौलाना समर्थन नहीं दे रहे हैं. ये इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान के लोगों में अपनी ही सरकार और आर्मी के खिलाफ कितना रोष है.

पाकिस्तान में आए दिन मार-काट मची रहती है. विकास की ओर ध्यान ही नहीं है. खाने के लाले पड़े हैं और महंगाई आसमान छू रही है. इसलिए अब पाकिस्तान के लोग झूठी हवा हवाई बातों से तंग आ चुके हैं.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.