Breaking News

5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा कमांडो वीरगति को प्राप्त

अगले साल मार्च तक देश को नक्सलवाद फ्री करने की मुहिम के तहत झारखंड के बोकारो में 2 नक्सली ढेर किए गए हैं.मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी सब जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी भी है. सुबह-सुबह शुरु की गई मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ कोबरा कमांडो भी वीरगति को प्राप्त हुआ है. 

बोकारो में नक्सलियों से मुठभेड़, मारा गया 5 लाख का इनामी

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा जंगल में हुई है. घने जंगलों में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद गश्ती अभियान शुरु किया गया. 

इस दौरान नक्सलियों और सीआरपीएफ के कोबरा 209 बटालियन की टीम में फायरिंग शुरु हुई. सुबह शुरु हुई मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली कुंवर मांझी समेत 2 नक्सली ढेर हुए. वहीं इस ऑपरेशन में एक कोबरा कमांडो के गोलियां लगीं. जिसे फौरन रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन कोबरा कमांडो वीरगति को प्राप्त हुआ.

नक्सल कमांडर के पास से एके 47 बरामद

घटनास्थल से एक एके 47 राइफल बरामद हुई है. मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों को आशंका है कि दूसरे नक्सली भी घायल अवस्था में जंगल में ही कहीं छिपे हो सकते हैं. नक्सली कमांडर के साथ मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है.

सीआरपीएफ ने क्या जानकारी दी

एनकाउंटर को लेकर सीआरपीएफ ने बयान जारी किया है. सीआरपीएफ के मुताबिक, “झारखंड के बोकारो जिले के जंगल में करीब 6.30 बजे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक सब-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ सादे को मार गिराया. केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 209 कोबरा इकाई और झारखंड पुलिस के जवानों द्वारा चलाए गए अभियान में एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.