Breaking News India-Pakistan War

सिंदूर पार्ट-2 से घबराया पाकिस्तान, इतिहास-भूगोल से मिटने पर जारी किया बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित थलसेना और वायुसेना प्रमुखों के पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने वाले बयान से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद के लिए उल्टा भारत को जिम्मेदार ठहराया है.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर (इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन) ने अपने बयान में कहा कि “भारतीय रक्षा मंत्री और उसके सेना व वायुसेना प्रमुखों के अत्यधिक भड़काऊ बयानों को देखते हुए, हम आगाह करते हैं कि भविष्य में होने वाला संघर्ष विनाशकारी विनाश का कारण बन सकता है. यदि शत्रुता का एक नया दौर शुरू होता है, तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा. हम बिना किसी हिचकिचाहट या संयम के, दृढ़ता से जवाब देंगे.”

आईएसपीआर के मुताबिक “जो लोग एक नया सामान्य स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया का एक नया सामान्य स्थापित कर दिया है, जो त्वरित, निर्णायक और विनाशकारी होगा.”

आईएसपीआर ने भारत के दूर-दराज के इलाकों में हमलों की धमकी देते हुए लिखा कि “जहां तक पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की बात है, भारत को यह जान लेना चाहिए कि अगर ऐसी स्थिति आती है, तो यह मिटाना दोनों पक्षों का होगा.”

कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है: राजनाथ

दरअसल, विजयदशमी (2 अक्टूबर) के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सर क्रीक इलाके पहुंचकर पाकिस्तान को किसी भी मिस-एडवेंचर के लिए आगाह किया था. राजनाथ सिंह ने 1965 के जंग की याद दिलाते हुए कहा था कि पाकिस्तान के कराची शहर का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है. क्योंकि 65 के युद्ध में भारतीय सेना, पाकिस्तान के लाहौर शहर तक पहुंच गई थी.

दरअसल, सर क्रीक इलाके को पाकिस्तान हमेशा से विवादित बताया आया है. पिछले कुछ समय से पाकिस्तान ने सर क्रीक के अपने इलाके में मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी बढ़ा लिया है. यही वजह है कि राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर अब कोई पाकिस्तान की तरफ से कोई हिमाकत हुई तो पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल फिर से बिगड़ जाएगा (जैसा 1971 के जंग में बांग्लादेश बनने से हुआ था). (पाकिस्तान का फिर बदल जाएगा भूगोल-इतिहास, राजनाथ की कराची वाली चेतावनी)

इतिहास-भूगोल से साफ हो जाएगा पाकिस्तान अगर नहीं रोका स्टेट स्पॉन्सर टेररिज्म: थलसेना प्रमुख

शुक्रवार को थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजस्थान के फॉरवर्ड लोकेशन पहुंचकर चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान ने स्टेट स्पॉन्सर टेररिज्म खत्म नहीं किया तो इतिहास-भूगोल से साफ हो जाएगा. जनरल द्विवेदी ने यहां तक कह दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर पार्ट में भारत संयम नहीं रखेगा. (मिट जाएगा पाकिस्तान का नामोनिशान, आर्मी चीफ बॉर्डर से गरजे)

अगले युद्ध के लिए फ्यूचर रेडी रहना होगा: एयर चीफ मार्शल

शुक्रवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा था कि अगला युद्ध पहले (ऑपरेशन सिंदूर) की तरह नहीं होगा. ऐसे में एयरफोर्स को फ्चूयर रेडी रहना होगा. साथ ही वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को हुए जबरदस्त नुकसान को लेकर भी जानकारी साझा की थी. ऐसे में पाकिस्तान झुंझला गया है और भारत के खिलाफ बयान जारी कर दिया. (पाकिस्तान के गिराए 13 एयरक्राफ्ट, वायुसेना प्रमुख ने Op Sindoor पर किया नया खुलासा)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.