Breaking News India-Pakistan War

कराची Via सर क्रीक, पाकिस्तानी नौसेना में हड़कंप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कराची का रास्ता सर क्रीक होकर गुजरता है बयान के बाद पाकिस्तानी नौसेना में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में पाकिस्तानी नौसेना ने कराची बंदरगाह से सटे अरब सागर में मिसाइल फायरिंग ड्रिल को लेकर नोटिस जारी कर दिया है.

पाकिस्तानी नौसेना ने नोटमैर (नोटिस टू मैरीनर) जारी कर 9-10 अक्टूबर को कराची से सटे अरब सागर में मिसाइल और गनरी (तोप) की फायरिंग को लेकर जानकारी साझा की है. पाकिस्तानी नौसेना का ये नोटमैर राजनाथ सिंह के बयान के दो दिन बाद आया है.

सर क्रीक में किया मिस-एडवेंचर तो फिर बदल जाएगा पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल: राजनाथ

विजयदशमी (2 अक्टूबर) के अवसर पर राजनाथ सिंह ने गुजरात के सर क्रीक इलाके में पहुंचकर पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर इस इलाके में कोई मिस-एडवेंचर करने की कोशिश की तो पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल बदल जाएगा.

रक्षा मंत्री ने सैनिकों के साथ शस्त्र-पूजा करते हुए कहा था कि “आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी सर क्रीक इलाके में सीमा को लेकर (पाकिस्तान द्वारा) एक विवाद खड़ा किया जाता है. भारत ने कई बार बातचीत के रास्ते इसका समाधान करने का प्रयास किया है, मगर पाकिस्तान की नीयत में ही खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं है. जिस तरह से हाल में पाकिस्तान की फौज ने सर क्रीक से सटे इलाकों में अपना मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाया है, वह उसकी नीयत बताता है.”

राजनाथ सिंह ने कहा कि “भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) मिल कर मुस्तैदी से कर रही है. अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा.” रक्षा मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है.” (पाकिस्तान का फिर बदल जाएगा भूगोल-इतिहास, राजनाथ की कराची वाली चेतावनी)

ऑपरेशन सिंदूर में सर क्रीक में पाकिस्तान ने किया था ड्रोन अटैक

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस इलाके तक भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदने की नाकाम कोशिश की. जबकि भारत की सेनाओं ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्सपोज कर दिया और दुनिया को यह संदेश दे दिया की भारत की सेनाएं जब चाहें, जहां चाहें और जैसे भी चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं.”

तुर्की का जंगी जहाज पहुंचा था कराची

ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के दौरान, भारतीय नौसेना की कराची पोर्ट पर संभावित हमले से डर कर पाकिस्तान ने तुर्की से मदद मांगी थी. तुर्की की नौसेना ने पाकिस्तान की मदद के लिए अपना एक जंगी जहाज कराची बंदरगाह पर तैनात किया था. (सिंदूर पार्ट-2 से घबराया पाकिस्तान, इतिहास-भूगोल से मिटने पर जारी किया बयान)

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.