पाकिस्तानी डोजियर में सेना की हार का काला चिट्ठा सामने आने के बाद एक और सबूत बता रहा कि पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है. एयरबेस पर पहुंच कर टूटे फूटे टैंक पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर का फोटो खिंचवाना भी काम नहीं आया है. पाकिस्तानी वायुसेना ने जेएफ-17 फाइटर जेट और सी-130जे सुपर-हरक्युलिस ट्रांसपोर्ट विमानों के स्पेयर पार्ट्स और रिपेयर के लिए नए टेंडर निकाले हैं.
ये वो विमान हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के हमलों में क्षतिग्रस्त हो गए थे. यानि पाकिस्तान जो छिपाने की कोशिश कर रहा था वो अब सबके सामने आ चुका है. पाकिस्तानी सेना क्षतिग्रस्त एयरबेस और लड़ाकू विमानों को सही कराने के लिए टेंडर निकाल रही है.
एयरबेस पर जलते दिखे थे पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट
हमले के दौरान ऐसे वीडियो सामने आए थे जिनमें पाकिस्तानी एयरबेस पर एयरक्राफ्ट जल रहे थे और कुछ विमान उनके पास खड़े थे. ये वीडियो ऑपरेशन सिंदूर पार्ट 2 के बाद आए थे. खुलासा हुआ है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को पांच फाइटर जेट सहित एक सी-130जे और एक अवैक्स सहित कुल 07 एयरक्राफ्ट का नुकसान हुआ था. जिन एयरक्राफ्ट का नुकसान हुआ है, उनमें कम से कम दो फाइटर जेट डॉग फाइट (6-7 मई) में मार गिराए गए थे और बाकी सभी 9-10 मई को 11 एयरबेस पर हुए हमलों में तबाह किए गए थे.
पाकिस्तानी सेना ने रिपेयरिंग के लिए निकाला टेंडर
पाकिस्तान ने एयरक्राफ्ट के रिपेयर के अलावा रेडियो-सेट, पीसी-आइटम्स, डी-लेवल स्पेयर्स और आईटी इक्यूपेंट की खरीद के लिए भी टेंडर निकाले हैं. क्योंकि पाकिस्तानी वायुसेना के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया था. इसके अलावा मिलिट्री व्हीकल रिपेयर के लिए अलग से टेंडर निकाले हैं.
कौन-कौन से एयरबेस की मरम्मत के पाकिस्तान ने निकाले टेंडर
पाकिस्तान ने 20 से ज्यादा टेंडर अपने अलग-अलग एयरबेस की मरम्मत के लिए निकाले हैं. इनमें नूर खान एयरबेस, जकोकाबाद, मुरीद, लाहौर, गुजरांवाला, रफीकी इत्यादि के अलावा एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) रावलपिंडी शामिल है.
नूर खान एयरबेस
जेएफ-17 और सी-130 के रिपेयर का टेंडर. साथ ही रेडियो-सेट, पीसी आइटम और डी-लेवल रिपेयर और सर्विस का टेंडर.नूर खान एयरबेस पर पाकिस्तानी वायुसेना का सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का बेस है.
एमईएस रावलपिंडी
मिलिट्री ट्रांसपोर्ट व्हीकल की रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए 35 लाख का टेंडर. इसके अलावा गैरीसन-इंजीनियर ने भी निर्माण, रिपेयर और सप्लाई का अलग से टेंडर निकाला.
सरगोधा
एक बड़ा टेंडर आईटी इक्विपमेंट के लिए निकाला है. सरगोधा में पाकिस्तान का न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने सरगोधा के करीब किराना हिल्स पर बमबारी कर पूरे पाकिस्तान का हिला दिया था.
जकोकाबाद
पाकिस्तानी वायुसेना के जकोकाबाद स्थित शहबाज एयरबेस ने वर्ष 2025-26 के लिए फायरिंग रेंज का टेंडर निकाला है. इस बेस पर हमले के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के एक स्क्वाड्रन लीडर समेत कुल पांच (05) सैनिकों की मौत हो गई थी. इस बेस पर हुए हमले की तस्वीरें भी सामने आई थी.
इस्लामाबाद
हेडक्वार्टर चीफ मेंटेनेंस (एयर) ने सभी एयरबेस की साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के लिए टेंडर निकाला है,
ठीक इसी तरह के टेंडर, पाकिस्तानी वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) के बाद रिसालपुर, कलार-कहार, मियांवाली, मसरूर, फैसल और रफीकी एयरबेस के लिए निकाले गए हैं.

Leave feedback about this