Breaking News Russia-Ukraine War

ट्रंप की जान को खतरा, पुतिन ने आगाह कर फैला दी सनसनी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित नहीं हैं. ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंतित पुतिन ने पूर्व में अमेरिका राष्ट्रपतियों की हत्या और हमलों का उदाहरण भी दिया है.

एक डिफेंस समिट में हिस्सा लेने कजाकिस्तान पहुंचे पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव जीतकर ट्रंप ने एक बड़ी परीक्षा पास कर ली है, लेकिन अभी भी सुरक्षित नहीं हैं. पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित रहने की सलाह दी और जो बाइडेन को युद्ध भड़काने का आरोप लगाया.

अमेरिका में सुरक्षित नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप, रहें चौकस: पुतिन
बाइडेन प्रशासन पर आजकल भड़के हुए रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप की जान को खतरा बताया है. पुतिन ने कहा, “ट्रम्प को रोकने के लिए कई गलत तरीके इस्तेमाल हुए. दो बार जानलेवा हमला भी हुआ. अभी भी उन्हें सतर्क रहना होगा. अमेरिकी इतिहास में ऐसी चीजें पहले भी हो चुकी हैं. कई बड़े नेताओं की हत्या हुईं हैं. उम्मीद है कि ट्रम्प इसे समझते होंगे.” (https://x.com/finalassault23/status/1862425086478704903?s=46)

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि “अमेरिकी चुनाव कैंपेन के दौरान ट्रंप के खिलाफ हत्या के प्रयास किया गया था. इसके बाद सितंबर में ट्रंप के फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में राइफल से फायर किया गया था. पर मुझे लगता है कि ट्रंप अभी भी सेफ नहीं हैं.”

पुतिन ने यह भी कहा कि “ट्रंप के परिवार और उनके बच्चों के खिलाफ कई बातें कही गईं. रूस में ऐसा नहीं होता है. यहां बुरे लोग भी परिवार को बीच में नहीं लाते.”

सत्ता में आने से पहले ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा रहा बाइडेन प्रशासन: पुतिन
पुतिन ने यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों का रूस में इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर कहा, बाइडेन प्रशासन जानबूझकर ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है. हालांकि ट्रंप एक ‘होशियार राजनेता’ हैं जो जंग खत्म करने के लिए कोई न कोई समाधान ढूंढ़ लेंगे, हम भी ट्रंप से बातचीत के लिए तैयार हैं.

यूक्रेन में युद्ध के बढ़ने के लिए बाइडेन प्रशासन के फैसले के बारे में पुतिन ने कहा कि यह शायद बाइडेन को वापस सत्ता में लाने की कोशिश हो सकती है. या रूस के साथ उनके जीवन को और मुश्किल बनाने का तरीका हो सकता है. पर हमें विश्वास है कि ट्रंप समाधान ढूंढ लेंगे और मास्को बातचीत के लिए तैयार है. हमें उम्मीद है कि ट्रंप के आने के बाद चीजें बेहतर हो सकती हैं.

ट्रंप ने यूक्रेन जंग के लिए कीथ केलॉग को नामित किया विशेष दूत
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेवानिवृत्त अमेरिकी जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए विशेष दूत नामित किया. ट्रंप ने कहा कि “मुझे जनरल कीथ केलॉग को राष्ट्रपति के सहायक और यूक्रेन और रूस के लिए विशेष दूत के रूप में नामित करते हुए बहुत खुशी हो रही है. कीथ के साथ मिलकर हम अमेरिका और दुनिया को फिर से सुरक्षित बनाएंगे.”

अमेरिका से डायलॉग के लिए तैयार रशिया

पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि रूस, अमेरिका से वार्ता के लिए तैयार है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.