Alert Breaking News Classified Reports

पुतिन, बाइडेन, जेलेंस्की, सुनक…दुनियाभर से बधाई का तांता

एनडीए गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम के अनुमोदन के साथ ही दुनिया के सभी ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों ने फोन कॉल और बधाई का तांता लगा दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, रुस के राष्ट्रपति पुतिन, इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बधाई देने वालों में शामिल हैं. 

बाइडेन ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी और एनडीए को बधाई देते हुए लिखा कि ये ‘ऐतिहासिक चुनाव’ था जिसमें 65 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया. बाइडेन ने आगे लिखा कि जैसे-जैसे हम “असीमित संभावनाओं वाले साझा भविष्य का द्वार खोल रहे हैं, हमारे देशों के बीच मित्रता बढ़ती जा रही है.” बाइडेन को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि आने वाले सालों में दोनों देशों के बीच “समग्र स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप अधिक मजबूत होगी और नए लैंडमार्क स्थापित करेगी.” 

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और दोनों देशों के बीच ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ पर चर्चा की. 

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बधाई दी तो पीएम ने जवाब दिया कि “शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए काम करेंगे.”

यूके के पीेएम सुनक ने फोन पर बधाई दी तो मोदी ने कहा कि हम दोनों देशों के लोगों के बीच ‘जीते-जागते ब्रिज’ के रुप में काम करेंगे. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी पीएम मोदी को बधाई दी तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम “क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए काम करेंगे.” 

ताइवान के नव-निवार्चित प्रधानमंत्री लाई चिंग-ते ने बधाई दी तो पीएम ने कहा कि हम ‘आर्थिक और तकनीकी’ क्षेत्र में साझेदार के तौर पर काम करेंगे. 

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने बधाई दी तो पीएम ने उन्हें ‘प्रिय भाई’ कह कर संबोधन किया. 

इसके अलावा ग्रीस, मिस्र, तंजानिया, दक्षिण कोरिया, मेडागास्कर, श्रीलंका, मॉरीशस, कोमरोस, कीनिया, ईरान, चेक गणराज्य, सर्विया, नाईजीरिया, स्पेन, मलेशिया और सिंगापुर सहित दर्जनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने बधाई दी है. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.