राष्ट्रवादी कश्मीरियों को धमकी, मुख्यधारा में शामिल होने से बौखलाया TRF
पाकिस्तान में पाले-पोसे जा रहे लश्कर ए तैयबा के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट यानि टीआरएफ ने यूरोपीय फाउंडेशन के निदेशक और आतंकवाद विरोधी मामलों के कश्मीरी विशेषज्ञ जुनैद कुरैशी को जान से मारने की धमकी दी है. ये वही टीआरएफ है जिसके आतंकियों ने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम नरसंहार को अंजाम दिया था. […]
