Breaking News Conflict Reports Russia-Ukraine

रूस में भारतीय डेलिगेशन ड्रोन हमले से बचा, हवा में अटकी रहीं सांसें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की पोल खोल अभियान के तहत मॉस्को गया भारतीय प्रतिनिधिमंडल ड्रोन अटैक से बाल-बाल बच गया है. 

मॉस्को एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़ा ड्रोन अटैक किया गया. मॉस्को में ठीक ड्रोन अटैक के वक्त ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल हवा में था और विमान की लैंडिंग की जानी थी. इस विमान में डीएमके सांसद कनिमोझी और भारतीय डेलिगेशन सवार था. ड्रोन अटैक की वजह से कई घंटे तक ये विमान मॉस्को एयरपोर्ट पर चक्कर लगाता रहा.

मॉस्को एयरपोर्ट पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, बाल-बाल बचे भारतीय सांसद

22 मई को डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रूस रवाना हुआ था. जिस वक्त भारतीय डेलिगेशन में मॉस्को में प्रवेश किया ठीक उसी वक्त यूक्रेन ने एयरपोर्ट पर बड़ा ड्रोन अटैक किया.यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई. लैंडिंग का इंतजार कर रहे विमानों को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति रद्द कर दी गई. जिसके बाद भारतीय सांसदों का विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा. कई मिनटों तक हवा में ही चक्कर लगाने के बाद जब ग्रीन सिग्नल हुआ, तो विमान को मॉस्को में लैंड कराया गया.  भारत की ओर से जो प्रतिनिधिमंडल रूस गया है, उसमें डीएमके सांसद कनिमोझी, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, आरजेडी सांसद प्रेमचंद गुप्ता, कैप्टन ब्रृजेश, अशोक कुमार मित्तल और राजदूत मंजीव सिंह पूरी शामिल हैं. रूस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके होटल तक पहुंचाया. 

यूक्रेन के ड्रोन अटैक के बाद रूस के 3 एयरपोर्ट बंद

22 मई को अचानक से रूस पर यूक्रेन ने ड्रोन हमले शुरु किए हैं. गुरुवार से अबतक 250 से ज्यादा ड्रोन को रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने फेल किया है. यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया गया है. रूस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन लोगों में डर है. वहीं ताजा हमलों के बाद रूस ने अपने 3 एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया है.

विदेशी प्रतिनिधिमंडल पर अटैक की पुतिन जता चुके हैं आशंका

रूस-यूक्रेन के बीच एक बार फिर से शांति की कोशिशें शुरु की गई है. हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की थी.पुतिन ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में कहा था- जब भी कोई दूसरे देश के सरकारी डेलिगेशन रूस आना चाहते हैं, तब यूक्रेन मॉस्को पर ड्रोन अटैक कर देता है. यूक्रेन नहीं चाहता है कि रूस में कोई विदेशी प्रतिनिधिमंडल आए.

अगले सप्ताह रूस यात्रा पर एनएसए अजीत डोवल

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं. सुरक्षा मुद्दों पर एनएसए की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिए वह मॉस्को जा सकते हैं. यह सम्मेलन 27 से 29 मई तक आयोजित किया जाएगा. अजीत डोवल का रूस दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब ट्रंप के साथ भारत के संबंध थोड़ा बिगड़ गए हैं. ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के सीजफायर का क्रेडिट लेने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने नकारते हुए कहा था कि ट्रंप की सीजफायर कराने में कोई भूमिका नहीं है. डोवल का रूस दौरा इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस 400 और ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई है. ब्रह्मोस मिसाइल भारत-रूस का संयुक्त वेंचर है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.