Breaking News Classified Reports

अमेरिकी NSA की गई कुर्सी, सिग्नल एप पर लीक की थी क्लासीफाइड जानकारी

यमन में हूतियों की प्लानिंग लीक मामले को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गंभीरता से लिया है और पत्रकार को ग्रुप में जोड़ने वाले एनएसए माइक वाल्ट्ज को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का अहम विकेट गिर चुका है. ट्रंप के एनएसए माइक वाल्ट्ज और उनके प्रमुख डिप्टी एलेक्स वोंग, दोनों ने इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि यमन में हूती विरोधियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना से जुड़ी चैट लीक होने के बाद यह एक्‍शन लिया गया है. 

ट्रंप ने वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया है. वाल्ट्ज की नई नियुक्ति को लेकर खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है.

व्हाइट हाउस के सीक्रेट सिग्नल ग्रुप में संपादक को जोड़ा, हूतियों की प्लानिंग हुई थी लीक 

मार्च 2025 में जब हूती आतंकियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी की जा रही थी, तो उस वक्त कोऑर्डिनेशन के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट सिग्नल पर एक सीक्रेट ग्रुप बनाया गया था. इस ग्रुप में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सीआईए डायरेक्टर जॉन रेडक्लिफ समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जुड़े थे. इस दौरान एनएसए माइक वाल्ट्ज ने उस ग्रुप में एक मैगजीन के संपादक को भी जोड़ लिया था. उस ग्रुप में हूतियों के एक्शन पर बात की गई कि किस समय और कैसे अटैक किया जाएगा.

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पूरा प्लान भी शेयर कर दिया था, जिसे पत्रकार ने पब्लिश कर दिया. संवेदनशील जानकारियां लीक होने से ट्रंप प्रशासन में हड़कंप मच गया और इन सबके लिए एनएसए माइक वॉल्ट्ज को जिम्मेदार माना गया. ट्रंप ने इस घटना को “सिग्नलगेट” करार दिया था. शुरुआत में ट्रंप ने वाल्ट्ज का बचाव किया. लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ने पर वॉल्ट्ज जांच के दायरे में आ गए. 

एनएसए के साथ डिप्टी एनएसए के भी इस्तीफे की खबर

माइकल वाल्ट्ज के साथ उनके डिप्टी एलेक्स वोंग भी अपना पद छोड़ने जा रहे हैं. वोंग ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही उनके भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं और एशिया-प्रशांत नीति एवं अमेरिका के रणनीतिक गठबंधनों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. वोंग को विदेश नीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता है. ट्रंप प्रशासन अब नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति पर विचार कर रहा है. हालांकि अभी इस्तीफे की कोई आधिकारिक घोषणा और टिप्पणी नहीं की गई है. 

रूबियो को दिया अतिरिक्त प्रभार

ट्रंप ने वाल्ट्ज की जगह विदेश सचिव (मंत्री) मार्को रूबियो को नया एनएसए नियुक्त किया है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0