Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Reports

US न्यूक्लियर डील का मिलेगा पूरा फायदा, जाते-जाते बाइडेन की भारत को सौगात

अमेरिका से जाते-जाते बाइडेन प्रशासन, भारत को सिविल न्यूक्लियर सहयोग के तौर पर बड़ा सौगात देने जा रही है. खुद अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलीवन ने राजधानी दिल्ली में इस बात की घोषणा की है. सोमवार को सुलीवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात की जानकारी दी.

पीएम मोदी और सुलीवन की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी कहा कि उन्होंने “पिछले चार वर्षों में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सकारात्मक समीक्षा की, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और एआई जैसे प्रमुख क्षेत्रों में.”

इससे पहले आईआईटी, दिल्ली में छात्रों को संबोधित करते हुए सुलीवन ने कहा कि भले ही भारत और अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु सहयोग पर दो दशक पहले करार हुआ था. लेकिन इसका पूरा फायदा आज तक नहीं मिल पाया है. ऐसे में अमेरिका, भारत के खिलाफ लगे सभी तरह के प्रतिबंधों को खत्म कर पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार है. (https://x.com/CNBCTV18News/status/1876280484931793376)

एनएसए के तौर पर सुलीवन का ये आखिरी विदेशी दौरा है

सुलिवन के ही कार्यकाल में एनएसए अजीत डोवल के खिलाफ अमेरिका में वारंट जारी किया गया था. वहीं सुलीवन के ही कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका के रिश्तों में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर दरार पड़ी थी. माना जा रहा है कि सुलिवन की भारत यात्रा से जो बाइडेन ये संदेश देना चाहते हैं कि भारत-अमेरिका के रिश्ते सकारात्मक और मजबूत हैं.

ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप

पीएम मोदी ने भी एक्स पर लिखा कि पिछले चार सालों में भारत और अमेरिका की  व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है.  पीएम ने कहा अपने लोगों के हितों और वैश्विक भलाई के लिए हमारे दो लोकतंत्रों के बीच संबंधों में इस गति को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं. (https://x.com/narendramodi/status/1876268654343680248)

मोदी ने किया जो और जिल बाइडेन को याद
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ सितंबर 2024 में क्वाड लीडर्स समिट समेत अपनी विभिन्न बैठकों को याद किया और संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की. पीएम ने अमेरिकी एनएसए द्वारा सौंपे गए राष्ट्रपति बाइडेन के पत्र की प्रशंसा की. मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन को शुभकामनाएं दीं.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए भारत-अमेरिका का सहयोग जरूरी- सुलिवन 

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने आईआईटी-दिल्ली में अपने संबोधन में कहा है कि ‘पिछले चार वर्षों में अमेरिका-भारत संबंध सहयोग के नए स्तर पर पहुंचा है. भारत-अमेरिका सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.”

अमेरिकी एनएसए सुलिवन और जयशंकर में हुई मुलाकात

सोमवार को अमेरिकी एनएसए जेक सुलीवन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को बढ़ाने पर बात की. एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हुए लिखा था कि “दिल्ली में अमेरिकी एनएसए जेक सुलीवन से मिलकर खुशी हुई. हमने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की. पिछले चार सालों के दौरान हमारे बीच जो संवाद हुए वह सराहनीय हैं. उनके व्यक्तिगत योगदान के लिए मैं आभारी हूं, जिसने भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को और भी मजबूत किया.” (https://x.com/DrSJaishankar/status/1876147928944779414)

अजीत डोवल-सुलिवन में मुलाकात, क्या बात हुई

सुलीवन ने भारतीय समकक्ष डोवल से भी राजधानी दिल्ली में मुलाकात की. दोनों देशों के एनएसए ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भी हिस्सा लिया.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.