सीरिया में अतंरिम राष्ट्रपति के तौर पर अल शरा की नियुक्ति के बाद अमेरिका ने की है बड़ी एयर स्ट्राइक. यूएस का ये हवाई हमला अलकायदा के आतंकियों पर किया गया है. अमेरिका आर्मी का दावा है कि एयर स्ट्राइक में अलकायदा का खूंखार और वरिष्ठ आतंकी मुहम्मद सलाह अल-जबीर को मार गिराया गया है.
यूएस एयर स्ट्राइक ऐसे वक्त में हुई है जब कहा जा रहा था कि सीरिया से अमेरिका अपने सैनिकों को निकालने की प्लानिंग कर रहा है.
सीरिया में अमेरिका की बड़ी एयर स्ट्राइक
अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में हवाई हमले में अल-कायदा से जुड़े एक आतंकवादी समूह के खिलाफ एक्शन लिया है. आतंकी ग्रुप अलदीन के ठिकानों पर अमेरिकी सेना ने एयरस्ट्राइक की है.
एयरस्ट्राइक को लेकर यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने एक बयान में कहा, यह हवाई हमला क्षेत्र में आतंकवादी समूहों को बाधित करने और उन्हें कमजोर करने के प्रयास का हिस्सा था. एयर स्ट्राइक में मुहम्मद सलाह अल-जबीर हुर्रास ढेर किया गया है, जो अलकायदा के अल-दीन समूह से जुड़ा था.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने कहा, “यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड, उन आतंकवादियों को मारना या पकड़ना जारी रखेगा, जो अमेरिका और उनके सहयोगियों के खिलाफ साजिश रचते हैं.”
ओबामा के सीरियाई प्रोग्राम से अलकायदा को मदद मिली- तुलसी गबार्ड का खुलासा
अमेरिका की खुफिया एजेंसी की डायरेक्टर बनीं तुलसी गबार्ड ने सीरिया को लेकर सीनेट के सामने बड़ा बयान दिया है.
तुलसी गबार्ड ने कहा- “मेरी ये कोशिश है कि अलकायदा जैसे आतंकी जैसे संगठनों को हराया जाए, क्योंकि मेरे और उन सब भाई-बहनों के साथ जो वर्दी में थे, उन्हें 9/11 जैसा आतंकी हमला करके विश्वासघात किया गया. तुलसी गबार्ड ने कहा- राष्ट्रपति पद पर रहते हुए बराक ओबामा ने सीरिया में अलकायदा के खिलाफ हथियार बांटकर बिलियन डॉलर्स खर्च किया. जिन लोगों को आतंकियों से लड़ने के लिए तैयार किया गया उन्होंने खुद आतंकवादियों का समर्थन किया. सीरिया, इराक जैसे मिडिल ईस्ट देशों में गृहयुद्ध छिड़ गया.” (https://x.com/kurdistannews24/status/1885059469455090123?s=46)
तुलसी गबार्ड ने सीरिया में सशस्त्र विद्रोही गुट का समर्थन करते हुए कहा- कि “सीरिया में जो कुछ हुआ उसमें अमेरिका को नहीं पड़ना चाहिए, हमारी लड़ाई आतंकियों से है. राष्ट्रपति ट्रंप सही कहते हैं कि सीरिया का गृहयुद्ध अमेरिका का नहीं है. इसलिए हमें आतंकियों के खिलाफ खुद को मजबूत करना है.”


Leave feedback about this