Alert Breaking News Classified Conflict DMZ Documents Geopolitics Indo-Pacific

White House उत्तर कोरिया की जद में, Satellite इमेज से अमेरिका में हड़कंप

अमेरिकी सैन्य अड्डों के बाद नॉर्थ कोरिया के तानाशाह के हाथ लग गई हैं व्हाइट हाउस की खुफिया तस्वीरें. व्हाइट हाउस की ये तस्वीरें नॉर्थ कोरिया की उस स्पाई सेटेलाइट ने हासिल की हैं, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था. उत्तरी कोरिया का तानाशाह  किम जोंग अपनी जासूसी सैटेलाइट से अमेरिकी राष्ट्रपति के घर पर दिन रात नजर रख रहा है. ये खबर सामने आने के बाद से अमेरिका की टेंशन बढ़ गई है. 

व्हाइट हाउस में न सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का घर है, बल्कि जो बाइडेन के अहम दफ्तर भी व्हाइट हाउस से ही संचालित होते हैं. ऐसे में 24 घंटे किम जोंग की व्हाइट हाउस पर नजर रखने से अमेरिका में हड़कंप मच गया है.

किम जोंग का दावा, टेंशन में कई देश

उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसके पहले जासूसी उपग्रह ने अंतरिक्ष में स्थापित होने के बाद से कई अहम तस्वीरें भेजी हैं. व्हाइट हाउस, पेंटागन और आसपास के अमेरिकी नौसैनिक स्टेशनों की तस्वीरें उत्तर कोरिया के पास हैं. नॉर्थ कोरिया की स्टेट मीडिया केसीएनए ने कहा है कि स्पाई सैटेलाइट की मदद से किम जोंग अमेरिकी मिलिट्री बेस, व्हाइट हाउस और रक्षा मंत्रालय पेंटागन की निगरानी कर रहे हैं. केसीएनए का दावा है कि सैटेलाइट की मदद से यूएस के वर्जीनिया के सैन्य ठिकानों पर खड़े एयरक्राफ्ट तक की गिनती कर ली गई है. अमेरिका के नॉरफ़ॉक नेवल बेस और न्यूपोर्ट न्यूज डॉकयार्ड की तस्वीरों में चार अमेरिकी न्यूक्लियर कैरियर और एक ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कैरियर देखा गया. अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन की भी तस्वीरें खींची हैं, जिन्हें गुआम के आसमान से 21 नवंबर को लिया गया था. उत्तर कोरिया के इस दावे के बाद अमेरिका, साउथ कोरिया, जापान सब भौचक्के हैं.

यूएनएससी में भिड़े अमेरिका और नॉर्थ कोरिया

उत्तर कोरिया के इस जासूसी सैटेलाइट की गूंज यूएनएससी की बैठक में भी सुनाई दी. सोमवार को यूएनएससी की बैठक में नॉर्थ कोरिया और अमेरिकी राजदूत आमने सामने आ गए और दोनों में तीखी बहस हुई. नॉर्थ कोरिया की एंबेसडर किम सोंग ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका हमेशा नॉर्थ कोरिया पर परमाणु अटैक करने की धमकी देता है. नॉर्थ कोरिया ने यूएनएससी में कहा कि अपने देश की रक्षा के लिए नॉर्थ कोरिया हथियार बनाता रहेगा, ताकि अमेरिकी से मुकाबला किया जा सके. हम तब तक सैन्य शक्ति बढ़ाते रहेंगे जबतक अमेरिका से खतरा खत्म नहीं हो जाता. अमेरिकी एंबेसडर ने नॉर्थ कोरिया के सारे आरोपों को गलत बताया, अमेरिकी एंबेसडर लिंड ग्रीनफील्ड  ने यूएन के मंच पर कहा कि अपनी रक्षा के लिए मिसाइल लॉन्च नहीं कर रहा, हम बेशर्त बातचीत के लिए तैयार हैं.

नॉर्थ कोरिया का मददगार रूस ?

साउथ कोरिया की स्पाई एजेंसी ने दावा किया है कि रूस ने स्पाई सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग में नॉर्थ कोरिया की मदद की थी. तो अमेरिका ने भी दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया ने यूक्रेन जंग में मदद के लिए रूस को करीब एक हजार से ज्यादा हथियार और कंटेनर दे चुका है. अमेरिका ने परमाणु परीक्षण को लेकर भी दावा किया है. अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया जल्द ही 7वां परमाणु परीक्षण भी करने जा रहा है.

साल 2006 में संयुक्त राष्ट्र ने नॉर्थ कोरिया पर मिसाइल टेस्टिंग पर बैन लगा दिया था. बावजूद इसके तानाशाह किम जोंग लगातार मिसाइल और हथियारों की टेस्टिंग करवा रहा है. और इन्हीं हथियारों-मिसाइल के दम पर अमेरिका पर आंखे तरेर रहा है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.