Breaking News Conflict DMZ Reports

उत्तर कोरिया की एक सुखद तस्वीर, किम जोंग की बहन दिखी बच्चों के साथ

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और उनकी बहन किम यो जोंग को अक्सर धमकी देते और न्यूक्लियर वॉर के बारे में बातें करते देखा या सुना गया है. तानाशाह की बहन किम यो जोंग को दुनिया की खतरनाक और क्रूर महिला माना जाता है. लेकिन पहली बार किम यो जोंग को दो बच्चों के साथ देखा गया है. नॉर्थ कोरिया की न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि ये किम यो जोंग के बच्चे हैं.

आम तौर पर नॉर्थ कोरिया की स्टेट मीडिया किम जोंग उन या फिर उनकी बहन से जुड़ी तस्वीरें और जानकारियां सुरक्षा कारणों से नहीं दिखाता है. 

किम यो जोंग की बच्चों के साथ तस्वीर वायरल

किम यो जोंग पहली बार अपने बच्चों के साथ नजर आई हैं. उत्तर कोरिया की मीडिया में जोंग और उनके बच्चों की फोटो छपी है. जिसमें वो बच्चों के साथ और शादी की अंगूठी पहने दिखी हैं. ये पहली बार है कि किम यो जोंग को ऐसे तरीके से दिखाया गया है. दरअसल पिछले कुछ वर्षों में किम जोंग ने अपने परिवार के सदस्यों को दिखाना शुरु किया है. इससे पहले तक परिवार के लोगों को सीक्रेट ही रखा गया था. पहली बार किम यो जोंग को मां के तौर पर शादी की अंगूठी के साथ दिखाया गया है.

तानाशाह के साथ साए की तरह रहती हैं किम यो जोंग

किम यो जोंग को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह के गद्दी का हकदार माना जाता है. तानाशाह किम जोंग उन के हर फैसले में बहन किम यो जोंग की हामी रहती है. अक्सर बहन को तानाशाह के इर्द गिर्द ही देखा जाता है क्योंकि किम यो जोंग को किम जोंग उन का दाहिना हाथ माना जाता है. किम यो, उत्तर कोरिया के प्रोपेगेंडा विंग की प्रमुख (मंत्री) के तौर पर काम करती है. किसी भी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम और बैठक में किम यो अपने भाई के साथ साए की तरह रहती है.

हाल के ही दिनों में जब दक्षिण कोरियाई ड्रोन उत्तर कोरिया के सीमा में देखा गया था तो वो किम यो जोंग ही थीं, जिन्होंने दक्षिण कोरिया सरकार को धमकाया था. किम यो जोंग ने कहा था कि अगर आगे से साउथ कोरिया का ड्रोन उनके इलाके में दिखा तो बुरा अंजाम होगा. सिर्फ साउथ कोरिया ही नहीं पश्चिमी देशों के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी के लिए भी किम यो जोंग जानी जाती हैं, खासकर तब जब मुद्दा न्यूक्लियर हथियारों से जुड़ा हो

जब किम यो जोंग ने साउथ कोरिया जाकर चौंका दिया था

किम यो जोंग को तानाशाह जान छिड़कता है, क्योंकि वो उनकी इकलौती बहन हैं. बहन किम यो जोंग, तानाशाह से 4 साल छोटी हैं और उन्होंने अपने भाई के साथ ही स्विट्जरलैंड के बर्न में पढ़ाई की थी. हालांकि साल 2018 में किम यो जोंग पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब वो साउथ कोरिया जाने वाली किम वंश की पहली सदस्य बनी थीं. साल 2018 में किम यो जोंग ने विंटर ओलंपिक में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के तौर पर कट्टर दुश्मन साउथ कोरिया पहुंच कर सबको चौंका दिया था. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.