Breaking News Defence Reports

बाइडेन की सहकर्मी थी ब्लैक हॉक पायलट, पहचान से फैली सनसनी

ऊहोपोह के बाद अमेरिका ने हादसे का शिकार हुए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की महिला पायलट की पहचान उजागर कर दी है. ट्रंप प्रशासन ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि महिला पायलट ने दो साल तक पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में सेवाएं दी थी.

यूएस आर्मी के मुताबिक, ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर कैप्टन रेबेका एम लोबैक उड़ा रहीं थीं. रेबेका साल 2019 से सेना में सेवाएं दे रही थीं और अमेरिका के टॉप कैडेट्स में से एक थीं. हादसे के बाद ये खुलासा हुआ है कि अमेरिकी मिलिट्री हेलीकॉप्टर उड़ा रहीं रेबेका, बाइडेन प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस में भी दो साल तक सहायक के तौर पर कार्यरत थीं.

हादसे के बाद जो बाइडेन के साथ पायलट रेबेका का कई तस्वीरें वायरल हुई हैं और लोग हादसे की थ्योरी को षड्यंत्र होने का भी दावा कर रहे हैं. हालांकि ट्रंप प्रशासन ने पायलट और उनके परिवार की “निजता का सम्मान” करने की गुजारिश की है. 

बाइडेन प्रशासन में व्हाइट हाउस में तैनात थीं पायलट

28 वर्षीय पायलट रेबेका एम लोबैक उन 67 लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने वाशिंगटन डीसी में हुए हादसे में अपनी जान गंवाई है. बुधवार को अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने एक यात्री विमान को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद यात्री विमान और सेना का हेलीकॉप्टर दोनों हादसे का शिकार हो गए थे.

अमेरिका ने बताया है कि रेबेका बेहतरीन पायलट थीं. उनके काम को देखते हुए पुरस्कारों के अलावा एक प्रशस्ति पदक भी मिला था. लोबैक ने बाइडेन प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस के सहयोगी के रूप में काम किया था.

रेबेका लोबैक कैप्टन की रैंक हासिल की, दो बार प्लाटून लीडर के रूप में और 12 वीं एविएशन बटालियन, डेविसन आर्मी एयरफील्ड, फोर्ट बेल्वॉयर, वर्जीनिया में एक कंपनी के कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवा की थी. (https://x.com/amuse/status/1885955084267249747)

ट्रांसजेंडर नहीं रेबेका, सोशल मीडिया पर उड़ा झूठ

दरअसल जब अमेरिका की सेना ने सभी यात्रियों और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के लोगों की पहचान बताई तो सेना ने पायलट का नाम बताने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होनें लगीं. कुछ लोगों ने पायलट को ट्रांसजेंडर बताया तो कुुछ लोगों ने कहा कि वर्जीनिया नेशनल गार्ड में एक ट्रांसजेंडर पायलट हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था. लेकिन तरह-तरह की उड़ रही अफवाहों को देखते हुए अमेरिकी सेना ने पायलट की पहचान बताकर सारी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है. 

घटना को राजनीतिक एजेंडे से जोड़ना गलत: परिवार

रेबेका के साथियों ने कहा, “घटना को किसी तरह के राजनीतिक एजेंडे से जोड़ने की कोशिश करना परिवारों का अपमान है.”

रेबेका के परिवार ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि “उनकी उपलब्धियों और अमेरिका की सेवा के प्रति उनके समर्पण पर गर्व है. रेबेका अपनी सेवा के बाद डॉक्टर बनना चाहती थी. वह हम सभी के जीवन में एक चमकता सितारा थीं. रेबेका एक योद्धा थी और युद्ध में अपने देश की रक्षा करने में संकोच नहीं करती थी.”

परिवार ने कहा, “वह जितनी शालीन थी, उतनी ही उग्र भी थी. सैन्य सामाजिक सहायक के रूप में अपनी भूमिका में व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों की मेजबानी में तत्कालीन राष्ट्रपति (जो बाइडेन) और प्रथम महिला के साथ नजर आईं थीं. परिवार ने अपनी निजी जानकारी शेयर न करने की अपील लोगों से की है.”

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.