Breaking News Conflict Indo-Pacific

यूएन में Street फाइट…अमेरिका-क्यूबा में तीखी बहस

By Nalini Tewari

संयुक्त राष्ट्र में एक सड़कछाप लड़ाई देखने को मिली है, ये तूतूमैंमैं अमेरिका के राजदूत और क्यूबा के विदेश मंत्री के बीच हुई है. अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज जो कि पहले अमेरिका के एनएसए थे उन्होंने क्यूबा सरकार पर भ्रष्टाचार और आलीशान जीवनशैली के आरोप लगाए. जिसके बाद क्यूबा के प्रतिनिधियों ने अमेरिकी राजदूत को खुलेआम सुनाया. हालात ये हो गए कि कुर्सी पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे खलीलुर रहमान को बीच बचाव करना पड़ा.

अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज बार-बार क्यूबा को ये धमका रहे थे कि पीछे हटो, जानते नहीं हो मैं अमेरिका का हूं. तो क्यूबा के विदेश मंत्री ने भी वॉल्ट्ज पर पलटवार कर डाला, जिसके बाद क्यूबा के प्रतिनिधि टेबल पर हाथ पटकने लगे, जिसके बाद बैठक को स्थगित करना पड़ा.

यह विवाद क्यूबा पर दशकों पुराने अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के प्रस्ताव पर होने वाले मतदान से पहले वार्षिक बहस के दौरान हुआ.

जानते नहीं हो मैं अमेरिका का राजदूत हूं, माइक ने क्यूबा को धमकाया

संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस समय तीखी नोकझोंक हुई जब अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज के संबोधन के दौरान क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पोडियम की ओर बढ़ने लगे.

इस पर वॉल्ट्ज ने क्यूबाई राजनयिक को चिल्लाते हुए कहा, ‘पीछे हटिए!’ राजदूत…जानते नहीं मैं कौन हूं. संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधि हूं! पीछे हटो, राजदूत! तुम्हें पता है तुम किससे बात कर रहे हो? यह संयुक्त राज्य अमेरिका है!”

वॉल्ट्ज ने क्यूबा पर अमेरिका के दशकों पुराने प्रतिबंध पर बहस के दौरान क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पर आक्रामक रूप से चिल्लाते हुए चुप कराने की कोशिश की

आप झूठे हैं, वॉल्ट्ज के पोडियम तक पहुंच गए क्यूबाई विदेश मंत्री

क्यूबा के विदेश मंत्री रोड्रिगेज ने पलटवार करते हुए अमेरिकी राजदूत को “झूठा” कहा और उन पर क्यूबा के लोगों की गरिमा पर हमला करने का आरोप लगाया. रोड्रिगेज पारिला ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रक्रिया संबंधी नियमावली के नियम 71 का हवाला देते हुए व्यवस्था का प्रश्न उठाया. इस नियम के तहत प्रतिनिधि प्रक्रिया प्रक्रियात्मक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिस पर पीठासीन अधिकारी को विचार करना होता है.

क्यूबा के विदेश मंत्री ने वॉल्ट्ज को मर्यादा में रहने की चेतावनी देने की मांग करते हुए कहा कि मिस्टर वॉल्ट्ज एक बार फिर झूठ बोल रहे हैं. अमेरिकी राजदूत की भाषा और रवैया संयुक्त राष्ट्र जैसे सम्मानित मंच की गरिमा के खिलाफ है और यह क्यूबा की सरकार और उसके नागरिकों का सीधा अपमान है.

बात इतनी बढ़ गई की महासभा के अध्यक्ष को सत्र स्थगित करने की धमकी देनी पड़ी, क्योंकि क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मेजों पर जोर-जोर से हाथ पटकना शुरू कर दिया था.

इस बीच अमेरिकी राजदूत के प्रवक्ता से भी हाथापाई की खबर है, बताया जा रहा है कि जब वो यूएन में हुई बहस की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तो उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश हुई और धक्का-मुक्की भी की गई.

अमेरिका-क्यूबा में दुश्मनी, यूएन में घड़ी पर लेकर हुआ विवाद

दरअसल माइक वॉल्ट्स क्यूबा की सरकार पर भ्रष्टाचार और उसके नेताओं की आलीशान जीवनशैली को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे थे. अपने संबोधन के दौरान माइक वॉल्ट्ज ने क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वह दो रोलेक्स घड़ियां पहने नजर आ रहे थे. वॉल्ट्ज ने कहा कि प्रत्येक घड़ी की कीमत करीब 40 हजार अमेरिकी डॉलर थी. और अगर दोनों घड़ियों की कीमत जोड़ दी जाए तो क्यूबा के एक औसत नागरिक की 55 साल की कमाई के बराबर है.

क्यूबा के मौजूदा राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कानेल की तस्वीर दिखाई. और कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति भी रोलेक्स घड़ी पहनते हैं. वॉल्ट्ज ने कहा, “यह सिर्फ कास्त्रो के समय से शुरू नहीं हुआ था. यह क्यूबा के वर्तमान राष्ट्रपति हैं और इन्होंने भी रोलेक्स पहन रखी है.”

वॉल्ट्ज के इन आरोपों के बाद क्यूबाई विदेश मंत्री पोडियम के पास पहुंच गए और विरोध करने लगे, जिस पर वॉल्ट्ज ने कहा, “क्यूबा को कड़वी सच्चाई पसंद नहीं है. आप जितना चाहें डराने की कोशिश कर सकते हैं. मैं आपसे कह रहा हूं कि पोडियम से पीछे हट जाओ.

क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिला ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह दूसरे देशों पर क्यूबा के खिलाफ लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की निंदा करने वाले प्रस्ताव का विरोध करने के लिए दबाव बना रहा है.

रूस के करीबी क्यूबा को दुश्मन मानता है अमेरिका

अमेरिका और क्यूबा के संबंध 1959 की क्रांति के बाद से बेहद तनावपूर्ण रहे हैं. दशकों से तनावपूर्ण संबंधों को ओबामा प्रशासन के दौरान सामान्य करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई के बाद ये संबंध बेहद संवेदनशील मोड़ पर हैं.

वेनेजुएला में हुई सैन्य कार्रवाई के दौरान क्यूबा के 32 अफसर मारे गए थे. इसके अलावा अमेरिका ने क्यूबा के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं.

वहीं वेनेजुएला की तरह ही क्यूबा और रूस के बीच संबंध मजबूत हैं. रूस और क्यूबा ने आर्थिक और सैन्य सहयोग हैं. रूस क्यूबा को सैन्य, आर्थिक और ऊर्जा सहायता प्रदान कर रहा है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.