Acquisitions Breaking News Conflict Geopolitics India-Pakistan

अमेरिका के सामने हाथ फैलाया, Chinese मिसाइल पर भरोसा खत्म

By Nalini Tewari

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका से सार्वजनिक रूप से एडवांस हथियारों की मांग की है. इस मांग के दौरान सबके सामने ही पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने ये भी कबूल कर लिया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर 80 फाइटर जेट्स से 400 मिसाइलें दागीं थी.

भारत ने खतरनाक क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से पाकिस्तान को तबाह करने की साजिश रची थी. पाकिस्तान के मंत्री का यह कबूलनामा उस दावे की पोल खोलता है जो शहबाज शरीफ और फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर जनता के सामने पेश कर रहे हैं, कि ऑपरेशन सिंदूर से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. 

पाकिस्तान ने चीन को दिया दगा, अमेरिका से मांगी एयर डिफेंस सिस्टम की भीख

पाकिस्तानी प्रतिनिधि मलिक ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देकर अमेरिका से अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की भीख मांगी है. पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने अमेरिका से अपील की है कि “वह तुरंत पैट्रियट मिसाइल जैसे एयर डिफेंस सिस्टम, सतह से हवा में मार करने वाले हथियार और 4.5 जेनरेशन के फाइटर जेट्स पाकिस्तान को दें.”

पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने कहा कि “भारतीय वायुसेना के पास अब ऐसे विमान और हथियार हैं जिनसे पाकिस्तान मुकाबला नहीं कर सकता. बिना अमेरिकी सहायता के वो भारत के तकनीकी ओर सामरिक दमदारी का मुकाबला नहीं कर सकते. अमेरिका के आगे झोली फैलाते हुए कह रहे हैं कि डिफेंस सिस्टम के साथ साथ एक आधुनिक फाइटर जेट दे दे.”

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के फाइटर जेट और ब्रह्मोस मिसाइल को पाकिस्तान की एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम डिटेक्ट करने में नाकाम रही थी. पाकिस्तान ने ये एयर डिफेंस सिस्टम चीन से खरीदे हुए हैं. यही वजह है कि पाकिस्तान को अब अमेरिकी रक्षा प्रणालियों की दरकार है.

भारत के खिलाफ एफ-16 ऑपरेट करने पर लगी है रोक

दरअसल, पाकिस्तान के पास पिछले कई दशक से अमेरिकी एफ-16 फाइटर जेट जरूर हैं, लेकिन इन्हें भारत के खिलाफ ऑपरेट करने की मनाही है. बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019) के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एफ-16 को फ्लाई करने की कोशिश की थी, लेकिन मुंह की खानी पड़ी थी. ऐसे में अमेरिका ने एफ-16 को भारत के खिलाफ ऑपरेट करने पर रोक लगा रखी है. यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने एफ-16 का इस्तेमाल नहीं किया था.

वॉशिंगटन में शहबाज के मंत्री के मुंह से निकला सच

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा, “भारत 80 विमानों के साथ आया था, जिनमें 400 मिसाइलें थीं, जिनमें से कुछ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं. आपने देखा होगा कि हमारे साथ क्या हुआ. अगर हमारे पास एयर डिफेंस सिस्टम नहीं होता तो हम मलबे में दब जाते. भारत जो तकनीक इस्तेमाल कर रहा था, वह बहुत एडवांस है. इसलिए, हम कहते हैं कि वो तकनीकें हमें दो, हम तुमसे खरीद लेंगे.”

आपको बता दें कि मलिक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली टीम का हिस्सा हैं, जो फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों और सांसदों से बातचीत का हिस्सा हैं.

पाकिस्तानी मंत्री ने असीम मुनीर, शहबाज के प्रोपेगेंडा की पोल खोली, भारत के दावों पर मुहर लगाई

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और जनरल असीम मुनीर पाकिस्तान के लोगों के सामने कहते फिर रहे हैं कि भारत के हमलों से नुकसान नहीं पहुंचा. ऑपरेशन सिंदूर को असफल बताते घूम रहे हैं. शहबाज शरीफ की सरकार भारत के साथ संघर्ष को पाकिस्तान की जीत के रूप में पेश कर रही है. उल्टा अपने झूठ को छिपाने के लिए शहबाज ने असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाकर ये जताने की कोशिश की है कि पाकिस्तान जीता है.

लेकिन कहते हैं ना कि झूठ का पुलिंदा बेनकाब हो ही जाता है. ये पुलिंदा अमेरिका में जाकर फूट गया है, जहां पाकिस्तान के सरकार के मंत्री ने ही सबके सामने कह दिया है कि भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.