चीन यात्रा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बताया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वेनेजुएला का नया मैप शेयर करते हुए वेनेजुएला को यूएस फ्लैग से ढका दिखाया है.
ट्रंप की पोस्ट के बाद में व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी वही तस्वीर शेयर की
ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के उस बयान के ठीक एक दिन बाद इस मैप पोस्ट किया गया है, जिसमें रोड्रिगेज ने कहा था कि उनके देश ने कभी भी 51वां राज्य बनने के बारे में नहीं सोचा. यहां तक कि जनवरी में अमेरिकी सेना के उनके नेता निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद भी नहीं.
ट्रंप ने नहीं छोड़ा 51वें राज्य का सपना
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने वेनेजुएला पर एक नई बहस छेड़ दी है. जनवरी में अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक्शन लेते हुए वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद वेनेजुएला की तेल और संपत्तियों पर नियंत्रण भी अमेरिका का हो गया.
लेकिन कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की कोशिश में जुटे ट्रंप ने वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बताया है. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ग्राफिक की मदद से वेनेजुएला के अंदर अमेरिकी झंडा बनाया हुआ है और उस पर 51वां राज्य लिखा हुआ है.
हालांकि इससे पहले ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना चाहते थे. ओवल दफ्तर में भी एक बार विवादित मैप लगाया था, जिसमें ग्रीनलैंड और कनाडा को अमेरिका के मानचित्र में दर्शाया गया था.
मार्को रुबियो की तस्वीर वायरल, मादुरो जैसे नाइट सूट में दिखे
व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेुंग ने एयर फोर्स वन (ट्रंप के विमान) में खड़े विदेश मंत्री मार्को रुबियो की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में रुबियो ने ग्रे रंग का नाइकी का ट्रैक सूट पहना हुआ था. ये ठीक वैसा ही सूट था, जैसा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गिरफ्तारी के वक्त पहना था.
चेुंग ने एक्स पर लिखा, “सचिव रुबियो एयर फोर्स वन पर नाइकी टेक वेनेजुएला में जलवा बिखेर रहे हैं!”.
वेनेजुएला ने कभी अमेरिका का हिस्सा बनने पर विचार नहीं किया: रोड्रिगेज
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज लगातार संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. ट्रंप प्रशासन को खुश करने के लिए रोड्रिगेज ने वेनेजुएला के खनन और तेल क्षेत्रों को विदेशी कंपनियों विशेष रूप से अमेरिकी कंपनियों के लिए फिर से खोल दिया गया है.
लेकिन जब रोड्रिगेज से ये पूछा गया कि क्या वह वेनेजुएला को नया अमेरिकी राज्य बनाने पर सोच रही हैं. तो डेल्सी रोड्रिगेड ने पहले इस विचार को खारिज कर दिया था. कहा था कि देश ने अमेरिका का 51वां राज्य बनने पर कभी विचार नहीं किया है.

