Breaking News NATO Viral Videos

मैक्रों की ईरानी अभिनेत्री से नजदीकियां, थप्पड़ से लेकर जंग तक Untold स्टोरी

By Nalini Tewari

ईरान जंग के बीच जियोपॉलिटिकल अफेयर की पूरी दुनिया में चर्चा की जा रही है. ये चर्चा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ईरानी हीरोइन के नजदीकियों की है.

दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगेट मैक्रों के बीच कड़वाहट की असली वजह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि एक खूबसूरत ईरानी हसीना है.

कहा जा रहा है कि इस हीरोइन संग करीबी के चलते ही मैक्रों ने ईरान की जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साथ नहीं दिया और इसी हीरोइन के कारण ही राष्ट्रपति मैक्रों को उनकी पत्नी ब्रिगेट मैक्रों ने प्लेन में थप्पड़ मारा था, जो मीडिया के कैमरों में कैद हो कर वायरल हो गया था.

मैक्रों और ईरानी हीरोइन की नजदीकी, दुनिया हैरान

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को प्लेन से उतरते समय जो पत्नी से थप्पड़ पड़ा था, उस थप्पड़कांड को लेकर बड़ा दावा किया गया है. एक पुस्तक ने खुलासा किया है कि ईरान की हीरोइन गोलशिफते फराहनी और राष्ट्रपति मैक्रों की करीबी उनकी पत्नी ब्रिगेट के बर्दाश्त से बाहर थी. ईरान की इस टॉप एक्ट्रेस ने मैक्रों को फोन पर लगातार मैसेज करती थी.

ये मैसेज मैकों की पत्नी ब्रिगेट ने देख लिया था. ऐसे में पत्नी ने विदेश यात्रा के दौरान, प्लेन से उतरते वक्त मैक्रों को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके चलते पूरी दुनिया में राष्ट्रपति को बेइज्जती सहनी पड़ी. हालांकि, उस वक्त फ्रांसीसी राष्ट्रपति के ऑफिस ने इस थप्पड़ कांड को आपसी नोकझोंक से जोड़कर देखने के लिए कहा था.

मैक्रों का ईरान की टॉप अभिनेत्री से प्लेटोनिक रिलेशनशिप

राष्ट्रपति मैक्रों पिछले कई महीनों से प्रसिद्ध ईरानी अभिनेत्री गोलशिफते फराहनी के साथ ‘प्लेटोनिक रिलेशनशिप’ में थे. लेकिन बात सिर्फ दोस्ती तक नहीं रुकी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार फोन पर मैसेज का आदान-प्रदान किया जाता था. जो घंटों तक चलता रहता.

कहा जा रहा है कि जब गोलशिफते और मैक्रों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबर फर्स्ट लेडी ब्रिगेट तक पहुंची तो फ्रेंच प्रेसिडेंट की निजी जिंदगी में उथलपुथल मच गई.

राष्ट्रपति के फोन में मौजूद कुछ ऐसे चैट्स उनके पत्नी ने पढ़ लिया जो बेहद निजी थे. इन मैसेज के कारण ही राष्ट्रपति मैक्रों के वैवाहिक जीवन भूचाल आ गया और ब्रिगेट ने सबसे सामने थप्पड़ तक जड़ दिया. तो कई सार्वजनिक जगहों पर ब्रिगेट ने मैक्रों का हाथ पकड़ने से इनकार कर दिया.

कट्टरपंथी इस्लामिक शासन की प्रशंसक, कासिम सुलेमानी की करीबी अभिनेत्री

दरअसल, ईरान में गोलशिफते को कट्टरपंथी इस्लामिक शासन का प्रशंसक माना जाता है. ईरानी अभिनेत्री गोलशिफतेह फराहानी ने 3 जनवरी 2020 को अमेरिका द्वारा मारे जाने से पहले, आईआरजीसी  कुद्स फ़ोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी से कथित रूप से सीधी बातचीत की थी.

सुलेमानी की बेटी के हवाले से कहा गया था कि फराहानी ने उनकी प्रशंसा की थी और मदद मांगी थी, जिस पर सुलेमानी ने उन्हें विदेश में “ईरान का झंडा ऊंचा रखने” को कहा था.

बड़ा सवाल है कि क्या एक अभिनेत्री,  ईरान और फ्रांस के शासन-प्रशासन तक इतनी ऊंची पहुंच रखती है. लेकिन जिस तरह, अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान, फ्रांस ने ईरान के प्रति नरम रूख रखा है,  उससे मैक्रों पर गोलशिफते का असर साफ दिखाई पड़ रहा है. क्योंकि युद्ध में मदद से फ्रांस ने कन्नी काट ली तो अमेरिकी सेना को एयरस्पेस देने के लिए भी मना कर दिया था.

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.