Breaking News Reports Viral Videos

बीजिंग में 9/11 जैसी घटना, चीन ने डाला परदा

दुनिया की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली चीन की राजधानी बीजिंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्लेन सबसे ऊंची इमारत से जाकर टकरा गया. 109 मंजिला इस स्काईस्क्रैपर में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसके बारे में चीन की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. इस घटना के कारणों का भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका की 9-11 हमले की याद ताजा कर दी. 

सोशल मीडिया पर विमान की बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत, चीन ज़ुन (सीआईटीआईसी टॉवर) से टकराने के वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में बेहद ऊंचे स्काईस्क्रैपर एक मंजिल पर विमान के टकराने के बाद मलबा नीचे गिरते हुए दिखाई पड़ रहा है.

इमारत की खिड़की हुई क्षतिग्रस्त

इमारत की मंजिल पर टकराने का निशान भी साफ दिखाई पड़ रहा है. इमारत के मजबूत होने के चलते, विमान के टकराने का इमारत पर कोई खास असर नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, ये एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था. ऐसे में टकराने से बिल्डिंग को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. 

विमान के मलबे के इमारत के मेन गेट पर गिरने के बाद आग लग गई.लेकिन फायर ब्रिगेड से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. इमारत के करीब, विमान का पिछला हिस्सा गिरा हुआ दिखाई पड़ता है. 

चीन ने घटना पर नहीं साझा की आधिकारिक जानकारी

अभी तक चीन की तरफ से घटना पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. ऐसे में ये साफ नहीं है कि ये प्लेन किसी तकनीकी खराबी या दूसरी वजह से ड्रिफ्ट होकर बिल्डिंग से टकराया है. हादसे में किसी के हताहत होने की भी जानकारी सामने नहीं आई है.

बताया जा रहा है कि बीजिंग पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को घटना के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने पर रोक लगाई है. जिन वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, उन्हें भी डिलीट किया जा रहा है. ऐसे में अभी ये कहना मुश्किल है कि ये एक दुर्घटना है या कोई साजिश. 

किलेनुमा सुरक्षा के बावजूद बीजिंग की बिल्डिंग से टकराया विमान

घटना ने बीजिंग की हवाई सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमेरिका के 9-11 आतंकी हमले के बाद से दुनियाभर के सभी बड़े शहरों में ऊंची और संवेदनशील इमारतों के आसमान में ड्रोन और प्लेन के उड़ान भरने पर रोक लगी है. चीन की राजधानी बीजिंग की सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है. ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि राजधानी की सुरक्षा में तैनात किसी एंटी-एयरक्राफ्ट गन ने इस प्लेन को काउंटर करने की कोशिश की हो. इस कार्रवाई के दौरान भी विमान इमारत से जाकर टकरा सकता है. जांच के बाद कारण साफ हो पाएगा. 

2001 में वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर अलकायदा ने किया था विमान से हमला

वर्ष 2001 में न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर्स पर दो अलग-अलग विमान जाकर टकरा गए थे. जांच में पता चला था कि ग्लोबल टेररिस्ट संगठन अलकायदा ने इन टॉवर्स पर हमले की साजिश रची थी. इसके लिए अलकायदा से जुड़े पायलट ने अलग अलग विमानों को न्यूयॉर्क की सबसे ऊंची इमारतों में टक्कर मार दी थी. हमले में करीब 3000 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 25 हजार लोग घायल हुए थे. 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.