Breaking News Classified Middle East War

1000 मिसाइलें Loaded, ट्रंप की ईरान को नई धमकी

जब से अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे के दौरान ट्रंप विरोधी पोस्टर लगे हैं, तब से अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर फायर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तगड़ी धमकी देते हुए कहा है कि 1000 मिसाइलें लॉक्ड और लोडेड हैं, जो उनके एक इशारे पर तेहरान को तबाह कर देंगी.

ट्रंप बार-बार ये कह रहे हैं कि ईरान उनकी हत्या करने की साजिश रच रहा है. लेकिन ऐसा होने नहीं वाला. अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिकी सेना पूरे एक साल तक ईरान के हर हिस्से पर लगातार हमले करने के लिए तैयार है.

ईरान के साथ सीजफायर टूटने के बाद ट्रंप ने कहा है कि अगर उनकी हत्या हुआ तो ईरान ऐसा तबाह कर दिया जाएगा, जैसा कभी सपने में नहीं सोचा होगा.

मैं ईरान का दुश्मन नंबर 01, अगर वो कामयाब हुए तो…: ट्रंप

मिडिल ईस्ट में ताजा सैन्य तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब हो जाता है, तो उन्होंने ईरान पर ऐसे स्तर पर बमबारी करने का आदेश दिया है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी. ईरान कई सालों से मुझे मारना चाहता है. मैं लंबे समय से उनकी लिस्ट में रहा हूं. हमें इसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. मैंने निर्देश दिए हैं अगर कुछ भी होता है, तो उन पर ऐसे जोरदार हमले किए जाएं.”

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, “अगर ईरानी सरकार दुनिया के किसी भी हिस्से में मेरे खिलाफ हत्या की धमकी को अमल में लाने की कोशिश करती है, तो अमेरिका ईरान  के सभी इलाकों को पूरी तरह तबाह कर देगा. आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार, इच्छुक और सक्षम है.”

मोसाद ने दी अमेरिका को खुफिया जानकारी, ट्रंप ने बदला विमान

अंकारा में हुए नाटो सम्मेलन के दौरान इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की ओर से अमेरिका को जानकारी साझा की गई थी. इस खुफिया जानकारी में अमेरिका को ईरान की कथित साजिशों से जुड़ी जानकारियां दी गई थीं. खुफिया जानकारी में ट्रंप की हत्या की साजिश की बात कही गई थी.

दावा किया जा रहा है कि ईरान से बढ़ते तनाव और सुरक्षा खतरों के बीच तुर्किए के अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से वापसी के दौरान ट्रंप ने अपना विमान बदला था.

कतर द्वारा उपहार में दिए गए नए, आलीशान बोइंग 747-8 जेट को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद ट्रंप ने अपने पुराने ‘एयरफोर्स वन’ विमान से उड़ान भरी थी.

खुद ट्रंप ने विमान बदलने को लेकर बयान जारी किया था. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “वे ईरान की ‘किल लिस्ट’ में सबसे ऊपर हैं और यह उड़ान खतरनाक हो सकती है.”

ईरान होर्मुज खोले, जहाजों पर हमले बंद करे: अमेरिका

अमेरिका ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ईरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज को खोले और जहाजों पर हमले बंद करे. अमेरिका ने वॉर्निंद देते हुए कहा कि “अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा. वॉशिंगटन चाहता है कि ईरान एक सार्वजनिक बयान जारी करे कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी जहाजों के लिए खुला है और अब जहाजों पर हमले नहीं होंगे. साथ ही जहाजों पर कोई शुल्क भी नहीं लगाया जाएगा. अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये ईरान के लिए अच्छा नहीं होगा.” 

editor
India's premier platform for defence, security, conflict, strategic affairs and geopolitics.

Leave feedback about this

  • Rating

Choose Your Premium Plan

Unlock exclusive defence reports, geopolitical analysis and premium articles.